होम/international/donald-trump-warning-israel-netanyahu-iran-peace-talks-middle-east-war

हमले नहीं रोके, तो मैं साथ छोड़ दूंगा.. - ट्रंप की इजरायल को दो टूक चेतावनी

हमले नहीं रोके, तो मैं साथ छोड़ दूंगा.. - ट्रंप की इजरायल को दो टूक चेतावनी
अंतरराष्ट्रीय
09 Jun 2026, 07:24 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Trump Warning to Israel for Peace Talks: मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान बार बार शांति वार्ता कर रहे हैं, लेकिन इजराइल लगातार अपनी हरकतों से इन कोशिशों पर पानी फेरे जा रहा है। अब तो हालत ऐसी हो चुकी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को साफ़ वॉर्निंग दी है कि अब अगर उन्होंने ऐसा किया, तो अमेरिका उसका साथ छोड़ देगा। ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बातचीत के दौरान शांत रहने की सलाह दी है।

दरअसल, ईरान और अमेरिका जब भी युद्ध को ख़त्म करने के लिए शांति वार्ता या सीज़फ़ायर की शुरुआत करते हैं, तो इजराइल फिर से ईरान या लेबनान पर हमला कर देता है, जिससे अच्छी-खासी बात फिर से बिगड़ जाती है। बीते एक-डेढ़ महीने में इजराइल ने युद्धविराम के बीच कई बार ईरान और लेबनान पर हमला किया है। जवाब में ईरान ने भी हमला किया, जिससे फिर से स्थिति पहले जैसी हो गयी।

हिज्बुल्लाह से जुड़े ठिकानों पर इजरायली कार्रवाई से भी अमेरिका और ईरान के बीच वार्ताओं पर असर पड़ा है।

अब एक बार फिर से अमेरिका और ईरान युद्धविराम के काफी करीब आ गए हैं और जल्द ही पीस डील भी साइन हो जाएगी। लेकिन इसमें इजराइल पत्थर बनके बैठा हुआ है। ट्रम्प को यही डर है कि कहीं इजराइल की वजह से फिर से शांति वार्ता फेल न हो जाए।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने बेंजामिन नेतन्याहू को हमले रोकने के लिए कहा था, लेकिन वो नहीं माने। अब ट्रम्प ने फिर से इजराइल को हमला रोकने को कहा है। ट्रम्प ने कहा कि मिडल ईस्ट में हर देश शांति चाहता है। ईरान का भी कहना है कि वो युद्ध रोकने को तैयार है, बस इजराइल अपने हमले रोक दे। इसलिए ट्रम्प ने नेतन्याहू से कह दिया है कि या तो तुम सावधान होकर अपने हमले रोक दो, या फिर अमेरिका तुम्हारा साथ छोड़ देगा।

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने एक भाषण में कहा कि इजरायल अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं कर सकता। कहा कि इजराइल समझ चुका था कि ईरान एक खतरा है, इसलिए हमने हमला करके खतरे को टाल दिया।

नेतन्याहू ने कहा कि फिलहाल कोई हमला नहीं हो रहा है, लेकिन अगर इजरायल पर दोबारा हमला होता है तो उसका जवाब दिया जाएगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.