होम/national/gold-silver-rate-on-9-june-2026-in-india-rajasthan-jaipur

Gold silver Rate: 9 जून के सोना-चांदी में नरमी, जानिए जयपुर में आज के ताजा भाव

Gold silver Rate: 9 जून के सोना-चांदी में नरमी, जानिए जयपुर में आज के ताजा भाव
राष्ट्रीय
09 Jun 2026, 09:56 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। 9 जून 2026 को इन दोनों ही धातुओं में खासी गिरावट देखने को मिली। बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.47 लाख से 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हो रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1.40 लाख से 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी 2.46 लाख से 2.60 लाख रुपए प्रति किलो पर चल रही है।

राजस्थान में क्या है भाव?

जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,51,830 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,39,190 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,59,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

जानकारों के मुताबिक अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं से कुछ हद तक कम हुआ है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों पर दबाव देखने को मिला।

खरीद से पहले रखें ध्यान

सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं की खरीदारी से पहले अपने लोकल मार्केट का भाव जरूर जांचें। सिर्फ हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। निवेश के लिए 24 कैरेट और आभूषण के लिए 22 कैरेट सोना बेहतर माना जाता है। चांदी में निवेश करते वक्त शुद्धता का सर्टिफिकेट जरूर देखें।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.