ACB का ताबड़तोड़ एक्शन, नीमराणा में पटवारी को 4500 की रिश्वत लेते दबोचा

Neemrana Patwari Bribe Case: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी लगातार एक्शन ले रही है। जयपुर की एसीबी टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटपुतली-बहरोड़ जिले की नीमराणा तहसील के पटवारी धर्म सिंह को 4500 रुपये की रिश्वत के साथ अरेस्ट कर लिया है। पूरा मामला नीमराणा जिले का है। यहां पर पटवार हल्का दौसौद के पटवारी धर्म सिंह को घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है।
सीमांकन और म्यूटेशन के लिए मांगे 15 हजार रुपये
एक परिवादी ने जयपुर एसीबी में मामला दर्ज करवाया था कि उसकी ग्राम तलवाना में शामलाती जमीन है। अक्टूबर 2025 में उसने जमीन पर बहनों का हक त्याग करवाया था। ऐसे में म्यूटेशन खोलने के नाम पर पटवारी धर्म सिंह उससे 10 हजार की रिश्वत मांग रहा था। उस समय मेरे पास पैसों का इंतजाम नहीं था इसलिए वह पैसे नहीं दे पाया। इसके बाद 22 मई को परिवादी ने जमीन का सीमांकन करवाने के लिए सरकारी तौर पर आवेदन किया। इसके बाद पटवारी धर्म सिंह ने एक बार फिर परिवादी से पैसों की डिमांड कर दी। उसने सीमांकन के लिए 10 हजार और म्यूटेशन के लिए 5000 की डिमांड की।
एसीबी ने बिछाया जाल
ऐसे में परिवादी ने परेशान पटवारी की शिकायत एसीबी से कर दी। जब एसीबी ने इस शिकायत की जांच की तो मामले में रिश्वत का बात सही निकली। इसके बाद एसीबी के निर्देशानुसार परिवादी ने पटवारी को सीमांकन के लिए 5 हजार रुपये में मामला सेटल करने के लिए कहा। इसके बाद 4500 रुपये में बात फाइनल हो गई। इसके बाद एसीबी के उपमहानिरीक्षक ओम प्रकाश मीणा और एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। योजना के अनुसार पटवारी ने जैसे ही 4500 रुपये की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया।
ये भी पढ़ेंः बीकानेर के पीबीएम हाॅस्पिटल में 6 प्रसूताओं की किडनी खराब, सभी का आईसीयू में चल रहा इलाज, कोटा में भी 4 महिलाओं की हुई थी मौत
ये भी पढ़ेंः बंद कमरे में राजेंद्र राठौड़ से मिले शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, सियासी में हलचल
इस लिंक को शेयर करें

