होम/rajasthan/barmer-pachpdara-refinery-re-inauguration-pm-modi-after-fire-incident

आग के बाद फिर तैयार पचपदरा रिफाइनरी, अब सबसे बड़ा सवाल- क्या पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन?

आग के बाद फिर तैयार पचपदरा रिफाइनरी, अब सबसे बड़ा सवाल- क्या पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन?
राजस्थान
09 Jun 2026, 12:30 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Pachpadra Refinery: राजस्थान के मोस्ट अवेटेड पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अप्रैल में हुए अग्निकांड के बाद उद्घाटन टल जाने से जहां परियोजना के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे, वहीं अब रिफाइनरी के दोबारा तैयार होने की खबरों ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसका उद्घाटन करेंगे या फिर सरकार कोई नया कार्यक्रम तय करेगी।

PM मोदी के उद्घाटन से 20 घंटे से पहले ही लग गई थी आग

दरअसल, 21 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करना था। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थीं, लेकिन उद्घाटन से ठीक 20 घंटे पहले क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) के पास आग लगने की घटना हो गई। इसके बाद केंद्र सरकार ने उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई थी। हालांकि घटना की जांच शुरू की गई और रिफाइनरी के उद्घाटन की नई तारीख बाद में ऐलान करने की बात कही गई थी।

फिर पटरी पर लौटी परियोजना

अब रिफाइनरी प्रबंधन और सरकार की तरफ से जरूरी मरम्मत और सुरक्षा से जुड़ीं प्रक्रियाएं पूरी किए जाने के बाद परियोजना को उद्घाटन के लिए तैयार माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार केंद्र से नई तारीख को लेकर लगातार संपर्क में है। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कोई आधिकारिक कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- लो क्वालिटी का स्टील और नौसिखिया इंजीनियर...सामने आई पचपदरा रिफाइनरी में आग की वजह

राजस्थान की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में शामिल

करीब 79,450 करोड़ रुपये की लागत से बनी ये देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल परियोजना है। इसकी क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष (MMTPA) रिफाइनिंग और 2.4 MMTPA पेट्रोकेमिकल प्रोडक्शन की है। ये परियोजना राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के लिए अहम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें- पचपदरा रिफाइनरी: क्या सुरक्षा परीक्षण के बिना ही PM मोदी का रैली कर दी आयोजित? इतनी लापरवाही कि PM की सेफ्टी के बारे में भी नहीं सोचा

रोजगार और निवेश का बड़ा केंद्र

जानकारों का मानना है कि रिफाइनरी शुरू होने के बाद पश्चिमी राजस्थान में पेट्रोकेमिकल आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इससे हजारों रोजगार पैदा होंगे और बालोतरा-बाड़मेर क्षेत्र औद्योगिक नक्शे पर नई पहचान बनाएगा।

ये भी पढ़ें- पढ़े-लिखों की जगह नासमझों से काम करा रही कंपनी? नेताओं के जुगाड़ से दी जा रही नौकरी, IIT इंजीनियर का खुलासा!

निगाहें अब पीएम मोदी के कार्यक्रम पर

राजनीतिक और औद्योगिक हलकों में अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि रिफाइनरी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे या फिर कुछ और कार्यक्रम फिर से तैयार किया जा रहा है। स्तर पर इसे शुरू किया जाएगा। क्योंकि ये परियोजना केंद्र और राज्य सरकार दोनों के लिए महत्वपूर्ण तो है ही साथ ही इसकी सियासत भी तगड़ी रही है। ऐसे में नई तारीख और उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जल्द ही तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- वंशिका मौत मामले में MLA इंदिरा मीणा मामले ने दी सफाई, बोलीं-मेरा आरोपी से कोई संबंध नहीं


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.