होम/rajasthan/cm-bhajan-lal-sharma-statement-on-jaipur-firecracker-fire-incident

जयपुर पटाखा फैक्ट्री में आग मामले में CM भजनलाल शर्मा ने जताई संवेदनाएं, प्रशासनिक लापरवाही पर कोई बयान नहीं

जयपुर पटाखा फैक्ट्री में आग मामले में CM भजनलाल शर्मा ने जताई संवेदनाएं, प्रशासनिक लापरवाही पर कोई बयान नहीं
राजस्थान
09 Jun 2026, 06:37 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Jaipur Firecracker Incident: जयपुर के खो नागोरियान इलाके में एक मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकि 5 घायलों के इलाज जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS, Hospital) में चल रहा है। इस घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने इस आग की घटना पर दुख जताया है।

'घायलों को मिलेगा हरसंभव इलाज'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के अपने आधिकारिक अकाउंट से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्ट किया कि, “जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में हुई दुर्घटना में जनहानि का समाचार दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटने, घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।“

मुख्यमंत्री ने कहा कि , “ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें तथा सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।“

प्रशासनिक लापरवाही पर चुप्पी

दूसरी तरफ जिस प्रशासनिक लापरवाही से ये आग की घटना हुई, लोग जिंदा जले, उस पर मुख्यमंत्री अभी तक कोई बयान नहीं दिया।

Ex CM गहलोत ने भी दिया बयान

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, “जयपुर के खो नागोरियन क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के भीषण हादसे में कई व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।“

क्या बोले डोटासरा?

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि, “जयपुर के खो नागोरियान इलाके में एक घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में आग से कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।“

ये घटना खो नागोरियान के आयशा नगर के तलाई इलाके में हुई। यहीं पर ये पटाखा फैक्ट्री अवैध तरीके से एक मकान के भीतर चलाई जा रही थी। बिना किसी लाइसेंस के और बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के दम घोंटू जगह पर ये बारूद का कारोबार चल रहा था। शुरूआती रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस घर में ये फैक्ट्री चल रही थी वहां पर किसी वस्तु ने आग पकड़ ली। बारूद होने के चलते जोरदार धमाके होते चले गए और इतना बड़ा हादसा हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें -


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.