राजस्थान के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 141 RPS का हुआ ट्रांसफर

राजस्थान
09 Jun 2026, 01:21 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा
RPS Transfer: पुलिस मुख्यालय ने सोमवार देर रात आदेश जारी कर 141 आरपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं...अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कार्मिक, बीजू जॉर्ज जोसफ की तरफ से जारी लिस्ट में कई डिप्टी SP का ट्रांसफर किया गया है। जयपुर कमिश्नरेट में तैनात एसीपी (बगरू) हेमेन्द्र शर्मा को एसीपी (मानसरोवर) बनाया गया है, वहीं शिवकुमार भारद्वाज को एसओजी से एसीपी (झोटवाड़ा) बनाया गया है। वहीं गजेन्द्र सिंह को एसीपी (पुलिस कंट्रोल रूम) जयपुर कमिश्नरेट से सीओ चूरू लगाया गया है। इस लिस्ट के आते ही जिलों के (SP) ने भी अपने-अपने स्तर पर रिलीविंग और जॉइनिंग की कागजी प्रक्रिया को तेजी से शुरू कर दिया है।




इस लिंक को शेयर करें

