होम/rajasthan/rajendra-rathore-ravindra-singh-bhati-meeting

बंद कमरे में राजेंद्र राठौड़ से मिले शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, सियासी में हलचल

बंद कमरे में राजेंद्र राठौड़ से मिले शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, सियासी में हलचल
राजस्थान
09 Jun 2026, 04:24 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Rajendra Rathore and Ravindra Singh Bhati: बीजेपी सरकार की पानी पी-पी कर आलोचना करने वाले शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने आज बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ से उनके आवास पर मुलाकात की है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें आते ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। साथ ही इस पर चर्चा भी छिड़ गई है।

राजेंद्र राठौड़ ने भाटी की आलोचना की थी

यहां एक बात और ध्यान देने वाली है कि राजपूत समाज से आने वाले इन दोनों नेताओं के बीच की 'कट्टर दुश्मनी' किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर में गिरल माइंस के मजदूरों की मांगों के समर्थन में धरने को लेकर कलेक्ट्रेट कूच किया था और अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया था। तब उनकी काफी आलोचना हुई थी। इसमें राजेंद्र राठौड़ भी शामिल थे। राजेंद्र राठौड़ ने तब कहा था कि ये तो साफ नौटंकी है। अपने दायरे में रहकर विधायक को काम करना चाहिए।

सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या भाटी अब अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए राजेंद्र राठौड़ की शरण में गए हैं? हाल ही में भाटी ने जो धरने-प्रदर्शन किए, उसमें उनकी दाल गलती नजर नहीं आई। जनता का वो हुजूम और वो पुराना क्रेज अब गायब दिखने लगा है।

नौटंकीबाज कहने वाले राजेंद्र राठौड़ से मिले थे राठौड़

अक्सर यह भी देखा गया है कि राजेंद्र राठौड़ ने भाटी के इन पैंतरों को हमेशा आड़े हाथों लिया है। अब सवाल यह है कि जो राठौड़ कल तक भाटी को नौटंकीबाज कह रहे थे, आज भाटी उन्हीं के दरवाजे पर क्या करने पहुंचे हैं?

बीते दिनों भी एक वीडियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रविंद्र भाटी विधानसभा की सीढ़ियों पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का वेलकम करने के लिए हाथ जोड़कर खड़े थे। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाटी अब समझ चुके हैं कि बीजेपी में एंट्री मारनी है, तो पहले उन नेताओं से 'सेटिंग' करनी होगी जो उनके रास्ते का रोड़ा बने हुए हैं। राजेंद्र राठौड़ से यह मुलाकात उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है ताकि दुश्मनी खत्म कर बीजेपी में आने का रास्ता साफ किया जा सके।

ये भी पढ़ें- आग के बाद फिर तैयार पचपदरा रिफाइनरी, अब सबसे बड़ा सवाल- क्या पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.