होम/undefined/rajasthan-law-and-order-failure-violent-incidents-in-bhilwara-nagaur-sikar

भजनलाल शर्मा चलवा रहे पुलिस से साइकिल, और खुले में गुंडागर्दी कर रहे राजस्थान के अपराधी, देखिये विडियो

भजनलाल शर्मा चलवा रहे पुलिस से साइकिल, और खुले में गुंडागर्दी कर रहे राजस्थान के अपराधी, देखिये विडियो
राजस्थान
24 May 2026, 08:37 pm
रिपोर्टर : Dushyant

राजस्थान में लगातार लॉ एंड ऑर्डर को तार-तार करने वाली ख़बरें सामने आ रही हैं। हर रोज़ राजस्थान की सड़कों से ऐसे विडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें अपराधियों को रत्ती भर भी डर नहीं है। दूसरी तरफ पुलिस विभाग भी क्रिमिनल्स पर कार्रवाई करने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील पर PR कैंपेनिंग में लगी हुई है। पेट्रोल बचाने के लिए पुलिसवाले अपनी गाड़ियाँ छोड़ कर साइकलों पर आ चुके हैं और अपराध पर नकेल कसने के बजाय विडियो बनवाने पर ध्यान दे रहे हैं। सरकार तो वैसे भी जनता पर कुछ खास ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में सवाल उठता है, अगर पुलिस भी अपना काम छोड़कर सत्ता की चाटुकारिता और कुर्सी को चमकाने में लग जाएगी, तो आम जनता की रक्षा कौन करेगा।

राजस्थान की इसी तस्वीर को सामने रखते हुए आज 24 मई को भी तीन ऐसे ही विडियो सामने आए हैं, जिसमें अपराधी बेख़ौफ़ हो कर सड़कों पर अपनी गुंडागर्दी और मारपीट करते हुए चल रहे हैं और उन्हें रोकने वाला कोई भी नहीं है।

पहला – भीलवाडा का मांडल थाना इलाका

पहला विडियो दिनांक 22 मई 2026 के रात 09:50 बजे भीलवाड़ा के मांडल थाना इलाके का है। विडियो में 2-3 युवक सड़क पर एक लड़के बुरी तरह पीटते हुए नज़र आ रहे हैं। एक युवक तो डंडा लेकर मारने तक को आतुर हो जाता है। लेकिन सही समय पर आस-पास के लोग बीच-बचाव करने आते हैं मामले को नियंत्रण में कर अपराधियों को अलग कर भेज देते हैं।

दूसरा – नागौर का मुंडवा चौराहा

दूसरा विडियो नागौर से है। इसमें नागौर के मुंडवा चौराहे पर शराब माफिया खुलेआम अपनी गुंडागर्दी कर रहा है। किसी बात पर गुस्सा होकर शराब माफिया चौराहे पर खड़ी गाड़ियों पर पत्थरबाजी और ईंटें फेंककर तोड़फोड़ कर रहा है।

तीसरा - सीकर-सालासर मार्ग पर सेवद बड़ी टोल प्लाजा

तीसरा विडियो सीकर-सालासर मार्ग पर सेवद बड़ी टोल प्लाजा का है। यहाँ दो पक्ष किसी बात पर शुरू हुए झगडे को लेकर इतनी बुरी तरह से मारपीट कर रहे हैं कि उन्हें अपने आसपास की भी खबर नहीं है। जिसके हाथ जो लग रहा है, चाहे वो लकड़ी का फंटा हो या कोई पाइप, उसी से दूसरे को मारे जा रहा है। हालाँकि, ये साफ़ नहीं हो पाया कि ये लड़ाई दो वाहनों के लोगों के बीच हुई थी या टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों के साथ।

तीनों विडियो में अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपनी मनमर्जी और गुंडागर्दी चला रहे हैं और इनको रोकने वाली पुलिस भजनलाल शर्मा के आदेशों पर साइकिल चला रही है। हाल ही में एक विडियो ऐसा भी सामने आया था जिसमें एक पिता अपनी गायब हुई नाबालिग बेटी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने आया था लेकिन पुलिस ने ये जवाब दिया कि हमारी गाडी में पेट्रोल नहीं है। इसलिए हम आपकी बेटी को नहीं ढूंढेंगे।

अब जब पुलिस खुद ही अपन काम छोड़कर सरकार की तस्वीरें चमकाएगी, तो लॉ एंड ऑर्डर तो हवा होगा ही और अपराधी यूं ही अपनी गुंडागर्दी चलाएंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आप दावा करते हैं कि आपने राजस्थान का लॉ एंड ऑर्डर सुधार दिया, लेकिन जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो तो यही दिखा रही हैं कि आप ही लॉ एंड ऑर्डर के ऊपर अपनी कुर्सी जमा कर बैठ गए हैं ताकि आपके अपराधियों को कोई तकलीफ न हो, चाहे जनता कितनी भी मरती रहे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.