दशहरा के दिन भूलकर भी न करें ये काम, जीवन में आ सकता है संकट

दशहरा के दिन भूलकर भी न करें ये काम, जीवन में आ सकता है संकट

Date: Oct 08, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

दशहरा

सनातन धर्म में दशहरा का पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में देखा जाता जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में उपासना करने से घर में खुशहाली आती है, लेकिन इस दिन कुछ कार्यों को करने से बचाना चाहिए। 

बड़े-बुजुर्ग का अपमान

सनातन धर्म में दशहरा के त्योहार को सत्य, धर्म और कर्म का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ दिन पर बड़े-बुजुर्ग और महिलाओं का अपमान न करें। ऐसा करने से धन की मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। 

पशु-पक्षी की हत्या

दशहरा के दिन किसी भी पशु-पक्षी की हत्या न करें और उनको किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाएं। ऐसा करने से जातक को बुरे परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। 

झूठ बोलना

दशहरा के दिन किसी से बातचीत के दौरान झूठ या कटु वचन न बोलें और किसी से वाद-विवाद न करें।

तामसिक चीजों से दूरी

दशहरे के दिन व्यक्ति को मांस-मदिरा आदि तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए|

पेड़-पौधे नहीं काटना चाहिए

विजयादशमी के दिन न तो पेड़-पौधे काटना चाहिए और न ही किसी जीव-जंतु की हत्या करनी चाहिए|

बुराई से दूर रहें

दशहरा बुराई की हार और अच्छाई की जीत का दिन है। ऐसे में दशहरा के दिन भूल से भी किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचाएं। इस दिन गलत काम करने से बचें और किसी के साथ बुरा न करें|

Next: नवरात्रि के दिनों में पहने ऑरेंज कलर, खूबसूरत एक्ट्रेस के आउटफिट से लें आइडिया

Find out More..