शनिवार के दिन अगर दिख जाएं ये चीजें, तो समझो हो गई शनिदेव की कृपा

शनिवार के दिन अगर दिख जाएं ये चीजें, तो समझो हो गई शनिदेव की कृपा

Date: Aug 12, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

शनिवार का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के मुताबिक शनिदेव को कर्म फल का दाता कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी व्यक्ति पर शनि महाराज की टेढ़ी नजर पड़ जाए तो उस व्यक्ति के मुश्किल दिन शुरू हो जाते हैं लेकिन ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार अगर शनिवार के दिन आपको कुछ चीज दिखाई दे तो उसका मतलब है शनिदेव की कृपा आप पर बनी हुई है।

भिखारी

 अगर आपको शनिवार के दिन कोई भिखारी नजर आता है या फिर भिखारी आपके पास आता है तो यह भी शनि देव की कृपा का संकेत है। ऐसे में कभी भी उसे खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए। उसे कुछ ना कुछ जरूर देना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

कौवा

अगर शनिवार के दिन किसी व्यक्ति को कौवा दिखाई देता है तो यह उसे व्यक्ति के लिए एक शुभ संकेत माना जाता है क्योंकि कौवा को शनिदेव का वाहन माना गया है।

घोड़े की नाल

शनिवार के दिन आप कहीं जा रहे हों और आपको रास्ते में घोड़े की नाल पड़ी हुई मिल जाए तो ये बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इस घर लाकर दरवाजे पर टांग दीजिए। इससे शनिदेव की कृपा होगी और जीवन में चल रही सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी |

काला कुत्ता

इसके अलावा शनिवार के दिन काले कुत्ते का दिखाई देना भी अच्छा संकेत माना जाता है| ऐसी स्थिति में उस कुत्ते को एक रोटी जरुर खिलाना चाहिए| ऐसा करने से केतु दोष से मुक्ति मिलती है।

काली गाय

शनिवार के दिन काली गाय को रोटी खिलाना भी बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपके द्वार पर शनिवार के दिन दिखाई दे तो उसे जरूर रोटी देना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को जरूरी कार्य में सफलता मिलती है।

पीपल का पेड़

शनिवार के दिन आप किसी काम के लिए बाहर निकलें और रास्ते में पीपल का पेड़ दिख जाए तो समझ लें आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। ये संकेत देता है कि आप पर शनिदेव की कृपा है जिससे आपके कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Next: कब से शुरू हो रहीं शारदीय नवरात्रि, यहां जानिए इस बार क्या होगी मां जगदम्बा की सवारी

Find out More..