सावन का दूसरा सोमवार भी है खास, जानिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग

सावन का दूसरा सोमवार भी है खास, जानिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग

Date: Jul 27, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

सावन का महीना भ्क्तों के लिए बड़ा ही शुभ होता है। इस बार सावन में पांच सोमवार हैं। पहले सोमवार के बाद अब दूसरे सोमवार क्या खास रहेगा, चलिए जानते हैं।

सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई 2024 को है। इस दिन प्रदोष काल में शिवलिंग पर बेलपत्र और जल की धारा अर्पित करें। साथ ही घी का दीपक जलाकर महादेव के मंत्रों का जाप करें।

माना जाता है कि जो भी सावन के सोमवार का व्रत करता है, उसे समस्त सुख मिलते हैं।

दूसरे सावन के सोमवार के शुभ मुहूर्त की बात करें, तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.17 - सुबह 04.59 और अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12.00 - दोपहर 12.55 शुभ है।

इस मंत्र का करें जाप

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।

दूसरे सावन सोमवार में जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है वो शनि देव को काले तिल और अपराजिता का फूल अर्पित करें।

Next: ब्यूटी क्वीन कीर्ति सुरेश का रॉयल साड़ी लुक देखकर फैंस हो गए दीवाने

Find out More..