सावन में खास है रुद्राभिषेक का महत्व, जानिए घर पर करने का सही तरीका

सावन में खास है रुद्राभिषेक का महत्व, जानिए घर पर करने का सही तरीका

Date: Jul 22, 2024

By: Nitika Srivastava, Bharatraftar

रुद्राभिषेक

सावन में भगवान शिव को खुश करने के लिए आप अपने घर में विधि विधान से रुद्राभिषेक कर सकते हैं. मान्यता के अनुसार रुद्राभिषेक कराने से कई तरीके के लाभ मिलते हैं.

सावन में रुद्राभिषेक का महत्व

29 दिनों के सावन के इस महीने में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है. चलिए जानते हैं. इस महीने रुद्राभिषेक करने से कौन सा धार्मिक लाभ मिल सकता है. 

क्या कहती है शिव पुराण

शिव भगवान के अनुसार भगवान शिव के रुद्र स्वरूप का अभिषेक करने से हर तरीके के कष्ट दूर होते हैं. 

काल सर्प दोष से मुक्ति

कालसर्प दोष को दूर करने के लिए सावन में रुद्राभिषेक जरूर करवाना चाहिए. इससे जीवन में राहु और केतु का दुष्प्रभाव खत्म होता है. 

दांपत्य जीवन में खुशी

पति-पत्नी को घर पर रुद्राभिषेक करने से उनके दांपत्य जीवन में खुशियां भर जाती हैं.

सुधरती है शनि की महादशा

सावन में घर पर रुद्राभिषेक करने से खराब ग्रहों की चाल में सुधार आता है. और शनि का दुष्प्रभाव भी काम हो जाता है 

घर पर कैसे करें रुद्राभिषेक

घर पर रुद्राभिषेक करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह जान लेना सबसे ज्यादा जरूरी है. 

पहला चरण

रुद्राभिषेक से पहले शिव परिवार का स्मरण जरूर करें. रुद्राभिषेक करते वक्त आपका मुंह पूर्व की तरफ हो इस बात का ध्यान रखें. 

दूसरा चरण

शिवलिंग पर गंगाजल डालते हुए भगवान शिव का स्मरण करें और महामृत्युंजय का जाप करें. फिर दूध दही गाने का रस शहद और इत्र भगवान शिव को अर्पित करें.

तीसरा चरण

चंदन का लेप बनाकर भगवान शिव का श्रृंगार करें. फिर उनकी प्रिय वस्तुओं का अर्पण करें. 

आखिरी चरण

उसके बाद भगवान शिव की आरती करके रुद्राभिषेक का जल पूरे घर पर छिड़क दें.

Next: कब से शुरू हो रहीं शारदीय नवरात्रि, यहां जानिए इस बार क्या होगी मां जगदम्बा की सवारी

Find out More..