आम की लकड़ियों से ही क्यों किया जाता है हवन ? जानिए साइंटिफिक कारण

आम की लकड़ियों से ही क्यों किया जाता है हवन ? जानिए साइंटिफिक कारण

Date: Sep 19, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

कब कब होता हवन ?

जब भी कोई नई दुकान, नया घर या नया ऑफिस लेता है, इसके अलावा बच्चे के जन्म, विवाह और मृत्यु के दौरान भी हवन किया जाता है| हिंदू धर्म में अग्नि के 7 फेरे लेकर शादी के बंधन को पवित्र किया जाता है| मृत्यु के दौरान मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए हवन किया जाता है| 

आम की लकड़ी

मान्यता है कि हिंदू धर्म में आम की लकड़ी को पवित्रता, उर्वरता और देवत्व का प्रतीक है। इन्हीं कारणों से आम की लकड़ियों से हवन किया जाता है।

मानसिक तनाव दूर होता

हवन में आम की लकड़ियों के इस्तेमाल से मानसिक तनाव दूर होता है, जो अंदर से शांति का अहसास दिलाती है, आम की लकड़ी से हवन करने पर कई तरह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा कम होती

 शास्त्रों में हवन को लेकर बताया गया है कि हवन करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है| जिस स्थान पर हवन किया जाता है, वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है|

आम की लकड़ी का महत्व

आम की लकड़ी का महत्व महाभारत और पुराण जैसे महान महाकाव्य में भी किया गया है। आम की लकड़ी पवित्रता, उर्वरता और देवत्व का प्रतीक है। इसी वजह से जब इन लकड़ियों का इस्तेमाल हवन जैसे बड़े अनुष्ठान में किया जाता है| 

वैज्ञानिक कारण

आम की लकड़ी से कार्बन डाइऑक्साइड बाकी सभी लकड़ी की तुलना में कम निकलती है| आम की लकड़ी काफी ज्वलनशील भी होती है| आम की लकड़ी जलने से फार्मिक एल्डिहाइड गैस निकलती है जो कई तरह के बैक्टीरिया और जीवाणु को नष्ट कर देती है, जिससे वातावरण शुद्ध हो जाता है| 

Next: कब से शुरू हो रहीं शारदीय नवरात्रि, यहां जानिए इस बार क्या होगी मां जगदम्बा की सवारी

Find out More..