शाहरूख-सलमान से लेकर रणबीर तक की फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकीं है दीपिका पादुकोण

शाहरूख-सलमान से लेकर रणबीर तक की फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकीं है दीपिका पादुकोण

Date: Aug 24, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती हैं। दीपिका के करियर की बात करें तो उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया लेकिन उन्होंने जिन फिल्मों को रिजेक्ट किया उसकी लिस्ट भी काफी लंबी है।

धूम 3

धूम 3 में आमिर खान ने डबल रोल किया था। फिल्म में कैटरीना की भूमिका के लिए पहले दीपिका से संपर्क किया गया था, लेकिन उनका शेड्यूल बेहद बिजी था। ऐसे में उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया।

सुल्तान

सुल्तान में अनुष्का शर्मा और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। लेकिन फिल्म के लिए अनुष्का पहली पसंद नहीं थीं। पहले सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोण की पेयरिंग होने वाली थी, लेकिन कुछ वजहों से बात नहीं बन पाई।

किक

सलमान खान की मूवी किक बेहद सुपरहिट रही थीं और फिल्म का सॉन्ग ‘यार ना मिले’ फिल्म से भी ज्यादा हिट हुआ था। बताया जाता है कि फिल्म के इस गाने के लिए दीपिका को अप्रोच किया गया था। हालांकि, उन्होंने इसे मना कर दिया था। बाद में इस सॉन्ग के लिए नरगिस फाकरी को कास्ट किया गया।

प्रेम रतन धन पायो

सलमान खान की मूवी प्रेम रतन धन पायो में मैथिली की भूमिका के लिए भी दीपिका ही पहली पसंद थीं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के कारण उन्होंने मूवी को रिजेक्ट कर दिया। बाद में यह रोल सोनम कपूर आहूजा को मिला।

जब तक है जान

फिल्म जब तक है जान में कैटरीना कैफ से पहले मीरा का रोल दीपिका पादुकोण को ऑफर हुआ था। लेकिन दीपिका ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। बाद में, कैटरीना कैफ को फिल्म में लिया गया।

गंगुबाई काठियावड़ी

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगुबाई कठियावाडी' साल 2022 की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। ये फिल्म सबसे पहले दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी, लेकिन दीपिका ने इस फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।

रॉकस्टार

इम्तियाज़ अली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रॉकस्टार’ में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि, नरगिस से पहले ये फिल्म दीपिका को ऑफर हुई थी, लेकिन किसी वजह से वो इस फिल्म नहीं कर पाईं।

Next: ईशा देओल की तरह पहने एथेनिक ड्रेस, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Find out More..