पेरेंट्स बनने से पहले दीपिका-रणवीर ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, बनारसी साड़ी में ऐक्ट्रेस दिखीं बेहद खूबसूरत

पेरेंट्स बनने से पहले दीपिका-रणवीर ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, बनारसी साड़ी में ऐक्ट्रेस दिखीं बेहद खूबसूरत

Date: Sep 06, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सिंतबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

डिलीवरी से पहले शुक्रवार को दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंची।  

इस दौरान दीपिका पादुकोण हरी साड़ी में नजर आईं, वहीं उनके पति रणवीर सिंह ऑफवाइट कुर्ते पायजामें में थे। उन्होंने भगवा कलर का गमछा भी लिया था।  

आपको बता दें, सिद्धिविनायक मुंबई का मशहूर गणेश मंदिर है। सिद्धिविनायक गणेश जी का सबसे ज्यादा लोकप्रिय रूप होता है।  

जानकारी के मुताबिक, दीपिका पादुकोण 28 सिंतबर को मुंबई में बच्चे को जन्म देंगी।

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने प्रेग्नेंसी शूट को शेयर किया था, जिसकी तस्वीरों को काफी पसंद किया गया था।

Next: जाने संस्कृत में बंदर को क्या कहकर पुकारते हैं

Find out More..