सोनाक्षी सिन्हा ने की बैचलर पार्टी, हुमा कुरैशी के साथ नजर आया एक्ट्रेस का गर्ल गैंग

सोनाक्षी सिन्हा ने की बैचलर पार्टी, हुमा कुरैशी के साथ नजर आया एक्ट्रेस का गर्ल गैंग

Date: Jun 18, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं। अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जोकि उनकी बैचलर पार्टी कही जा रही है।

सोनाक्षी सिन्हा ने पार्टी एन्जॉय करते हुए तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वो अपनी करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक ड्रेस में बेहद हसीन लग रही हैं। उन्होंने अपनी एक सिंगल फोटो भी शेयर की और तारीख 17.06.2024 भी लिखी।

सोनाक्षी दूसरी फोटो में अपनी गर्ल गैंग के साथ दिख रही हैं। एक्ट्रेस की शादी को जब एक हफ्ते से कम समय बचा है, इसलिए ये पार्टी उनकी बैचलरेट पार्टी मानी जा रही है।

दूसरी तरफ जहीर इकबाल ने भी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तस्वीर शेयर की है।

जानकारी के मुताबिक, सोनाक्षी मुंबई में ही शादी कर रही हैं। जिसका फंक्शन शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में होगा।

सोनाक्षी सिन्हा के मामा पहलाज निहलानी ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा बेटी से नाराज हैं, क्योंकि वे उम्मीद कर रहे थे कि बेटी कम से कम उनसे अपने वेडिंग प्लान के बारे में जानकारी देंगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी पिता को शादी के बारे में बताती, उससे पहले ही शादी का कार्ड लीक हो गया था।

Next: नहीं पसंद आ रही आधार कार्ड में लगी डरावनी फोटो? आसान तरीकों से करें चेंज

Find out More..