लड़कियों से ज्यादा लड़कों को टाइप 1 डायबिटीज का खतरा, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

लड़कियों से ज्यादा लड़कों को टाइप 1 डायबिटीज का खतरा, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Date: Jul 25, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

टाइप 1 डायबिटीज

टाइप 1 डायबिटीज पहले तो सिर्फ सीनियर सिटीजन में देखने को मिलती थी, लेकिन अब युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं। इस बीच स्टडी में देखने को मिला है कि लड़कों में टाइप 1 डायबिटीज का खतरा लड़कियों से ज्यादा होता है।

लड़को को खतरा ज्यादा

एक स्टडी में पाया गया है कि युवा लड़कों में टाइप 1 डायबिटीज का खतरा लड़कियों की तुलना में ज्यादा होता है। साथ ही 10 साल की उम्र के बाद लड़कियों में टाइप 1 डायबिटीज का जोखिम काफी कम हो जाता है, जबकि लड़कों में यह जोखिम समान बना रहता है।

इन लड़कों में ज्यादा खतरा

जिन लड़कों में एकल ऑटोएंटीबॉडी होते हैं, उनमें टाइप 1 डायबिटीज का जोखिम काफी अधिक होता है। ऑटोएंटीबॉडी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से पैदा हुई प्रोटीन होते हैं जो अन्य प्रोटीनों पर हमला करते हैं।

हार्मोन भी हैं कारण

स्टडी में ये भी पाया गया कि 10 साल की उम्र के आसपास जोखिम में ये बदलाव युवावस्था से जुड़े हार्मोन की वजह से भी हो सकता है।

पेट की चर्बी भी है वजह

शुगर की बीमारी पेट की चर्बी से जुड़ी होती है। महिलाओं में यह फैट स्किन के बिल्कुल नीचे होता है, जो क्यूटेनियस फैट है। पुरुषों में पेट का फैट ऑर्गन के आसपास स्टोर होता है, जिसे विसरल फैट कहा जाता है।

पुरुष और महिलाओं पर अलग प्रभाव क्यों ?

एक्सपर्ट कहते हैं कि इलाज के प्रति कम गंभीरता, तनाव, न्यूट्रिशन की कमी के होने के कारण डायबिटीज का पुरुष और महिलाओं पर अलग-अलग प्रभाव दिखने को मिलता uska हैं।

टाइप 1 डायबिटीज का कारण

टाइप 1 डायबिटीज के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे खराब लाइफस्टाइल, गलत खान पान की वजह से मधुमेह का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

पुरुष और महिलाओं में अलग अलग लक्षण

पुरुषों में मधुमेह के लक्षण ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम का खराब होना, ताकत में कमी और मांसपेशियां कमजोर होना और अक्सर थकान होना, वहीं महिलाओं में मुंह के अंदर सफेद घाव, तेजी से वजन कम होना, ज्यादा भूख लगना जैसे लक्षण हो सकते हैं।

Next: नहीं पसंद आ रही आधार कार्ड में लगी डरावनी फोटो? आसान तरीकों से करें चेंज

Find out More..