इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अंजीर

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अंजीर

Date: Aug 16, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

अंजीर

अंजीर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने और कई बीमारियों से लड़ने में फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को अंजीर खाने से नुकसान भी हो सकता है।

एलर्जी

कुछ लोगों को अंजीर से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी के लक्षणों में दाने, सूजन, खुजली और सांस लेने में तकलीफ शामिल हो सकती है। जिन लोगों को अंजीर से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए|

डायबिटीज

अंजीर में नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

गैस की समस्या

अंजीर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में गैस और सूजन की समस्या हो सकती है।

किडनी के मरीज

किडनी की बीमारी के मरीजों को अंजीर का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए |

सर्जरी के बाद

सर्जरी के बाद अंजीर का सेवन करने से पेट में खून बहने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए सर्जरी के बाद डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

लिवर की बीमारी

अगर आप किसी भी तरह की लिवर की बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको अंजीर भूल से भी नहीं खाना चाहिए।यह लिवर के फंक्शन को स्लो करने के साथ-साथ लिवर से जुड़ी कई सारी समस्याओं को पैदा कर सकता है।

Next: तुलसी पर कब नहीं जलाना चाहिए दीपक? यहां जानिए क्या है सही नियम

Find out More..