क्या होता है अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर ? बच्चों को है खतरा

क्या होता है अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर ? बच्चों को है खतरा

Date: Aug 05, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

क्या है ADHD?

अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर एक मनोविकार है जो किसी व्यक्ति में 12 साल की उम्र से पहले ही उभरने लगता है ये आमतौर पर बच्चों को अपना शिकार बनाता है। इस न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर में किसी भी चीज पर फोकस नहीं हो पाता | 

क्या होते बदलाव?

बच्चे के व्यवहार में चेंज आने लगते हैं,लेकिन आमतौर पर पेरेंट्स इन बदलावों को सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं और इसका नतीजा ये निकलता है कि बच्चे की डेली लाइफ पर इसका असर पड़ने लगता है।

लक्षण

बच्चा किसी भी चीज पर फोकस नहीं कर पाता है। बहुत ज्यादा एक्टिव हो जाता है, लगातार बोलता और कहने के बावजूद चुप नहीं होता। हर किसी की बात में टांग अड़ाना, कुछ ना कुछ बोलते रहना और यहां तक कि बैठे बैठे भी उसके हाथ पैर हिलते रहते हैं।

कितना खतरनाक ?

 बच्चे का ये व्यवहार अगर लंबे समय तक बना रहे और इसका सही इलाज ना हो तो अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर वयस्क जीवन में उथल पुथल मचा सकता है।

क्या होता असर?

इसका असर उसकी पढ़ाई, खेल और यहां तक कि नींद पर भी पड़ सकता है जिसका खामियाजा बच्चे के साथ साथ उसके पेरेंट्स को भी उठाना पड़ता है।

कारण

इसकी वजह आनुवांशिक हो सकता है, सिर पर चोट लगने की वजह हो सकती है, प्री-मैच्योर बर्थ होने पर हो सकता है और आसपास का माहौल भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान महिला का नशीले पदार्थ , तंबाकू का सेवन करना।

डॉक्टर से परामर्श

अगर बच्चे में इस बात के लक्षण दिख रहे हैं तो उसे ब्रीदिंग पैटर्न, मेडिटेशन, कंसलटेशन की जरूरत है। इसके लिए संबंधित डॉक्टर से परामर्श करके इलाज करवाना चाहिए।

Next: प्याज के रस का जादू, बाल होंगे लंबे घने व काले

Find out More..