अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली जमानत, चुनावी समर में जल्द होगी प्रचार के लिए एंट्री

अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली जमानत, चुनावी समर में जल्द होगी प्रचार के लिए एंट्री

Date: May 10, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक जमानत मिली है। 2 जून को करना होगा सरेंडर, वकीलों ने 4 जून तक के लिए डाली थी जमानत की याचिका

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद AAP ने दिल्ली में होने वाली सभी संकल्प सभाएं रद्द कर दी हैं। अब पार्टी रिहाई के बाद नई प्रचार योजना बनाएगी।

अरविंद केजरीवाल की जमानत मिलते ही शुरु हुई बयानबाजी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘हम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने में SC के फैसले का स्वागत करते हैं, उम्मीद है झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को भी उनका हक मिलेगा।'

कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार बोले SC के फ़ैसले का स्वागत। ये नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए ये बड़ा फैसला। INDIA समूह का न्याय युद्ध जारी है।

अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को शराब नीति केस में ईडी ने अरेस्ट किया था।

अरविंद केजरीवाल पर विपक्ष ने काफी बयानबाजी की थी। अब आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उसका जवाब भी दे सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल की ये जमानत 1 जून को खत्म हो रही है, जिसके बाद उन्हें 2 जून को सरेंडर करना है।

Next: ईशा देओल की तरह पहने एथेनिक ड्रेस, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Find out More..