आखिर क्यों बदलता है चांद का रंग जाने इसके पीछे की वजह

आखिर क्यों बदलता है चांद का रंग जाने इसके पीछे की वजह

Date: Oct 01, 2024

By: Ankita Srivastava, Bharatraftar

सूर्य और चांद

वैसे तो अंतरिक्ष की दुनिया में बहुत से ग्रह है जिन्हें हमने कभी देखा नहीं है, लेकिन सौरमंडल में मुख्य रूप से केवल सूर्य और चंद्रमा ही दिखाई देते हैं

चांद की रोशनी

हम पूरे दिन सूर्य की किरणों के साथ काम करते हैं वहीं शाम होते ही रात की चांदनी हमें बहुत लुभाती है, चांदनी रात पर साहित्य में काफी कुछ पढ़ने को भी मिल जाता है

चांद के रंग में बदलाव

अगर आप चांद के रंग की बात कर रहे हैं तो जी हां चांद का रंग बदलता रहता है चांद कभी सफेद, कभी पिला, तो कभी नारंगी जैसा भी दिखता है

रंग बदलने का रहस्य

तो आखिर क्यों चांद का रंग बदलता रहता है आज इस रहस्य के बारे में हम आपको बताएंगे

सूर्य पर निर्भर

बता दें कि चंद्रमा की खुद की कोई रोशनी नहीं होती वह सूर्य पर ही निर्भर होता है

पृथ्वी की स्थिति

सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी की स्थिति होने के कारण चांद का रंग बदलता है, कई बार पृथ्वी के कारण चंद्रमा पर सूरज की किरणें नहीं पड़ती है जिससे वह दिखाई ही नहीं देता

चांद का सफेद रंग

चांद सबसे ज्यादा तब चमकता है जब वह सफेद होता है सूर्य की रोशनी जब पूरी तरह से चंद्रमा पर पड़ती है तब चंद्रमा का रंग बदलता है और वो सफेद चांदी जैसे चमकता है

लाल रंग का चांद

चंद्रमा की रोशनी के बीच जब पृथ्वी की छाया आ जाती है तो चंद्रमा का रंग बदल जाता है, यानी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्रमा लाल रंग का हो जाता है

नारंगी रंग का चांद

कई बार शाम के समय में चांद का रंग पीला या नारंगी जैसा दिखता है ये पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के कारण भी ऐसा रंग दिखता है

पीला या नारंगी चांद

दरअसल प्रदूषण वाली या खुली जगह पर चांद की रोशनी बिखरती है ऐसे में चांद से आने वाली सफेद रोशनी में से नीली रोशनी बिखर जाती है जिसकी वजह से ये पीला और नारंगी दिखता है

Next: हड्डियों को मजबूत बनाएंगे ये बीज, बस ऐसे करें सेवन

Find out More..