जन्माष्टमी में इस तरह से करें घर के मंदिर की सजावट, लग जाएंगे चार चांद

जन्माष्टमी में इस तरह से करें घर के मंदिर की सजावट, लग जाएंगे चार चांद

Date: Aug 06, 2024

By: Ankit Rawat, Bharatraftar

जन्माष्टमी प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है, जिसे भाद्र पद माह के कृष्ण पक्ष के आठवें दिन मनाया जाता है।

इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जानी है। यह भगवान विष्णु के 8वें अवतार भगवान कृष्ण की जयंती का प्रतीक है ।

इस अवसर पर लोग तरह-तरह के पकवान बनाने के साथ अपने घर के मंदिर को जरूर सजाते हैं।

मंदिर में फूलों की सजावट घर के वातावरण को बदल सकती है।

भगवान कृष्ण के पसंदीदा फूलों जैसे कुमुद, करवरी, मालती, पलाश और वनमाला का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फूलों की लड़ियों को मंदिर में लगा सकते हैं और लड्डू गोपाल के झूले को भी उनसे सजा सकते हैं।

त्योहार है तो लाइटों से मंदिर को जगमगा सकते हैं, ये आपके मंदिर को हाइलाइट कर सकती हैं।

मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए इसके किनारों पर दिवाली पर लगाई जाने वाली LED लडियों का इस्तेमाल करें।

त्योहारों में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है और इसके जरिए आप अपने मंदिर को आकर्षण का केंद्र बना सकते हैं।

अपने मंदिर को दही हांडी की थीम पर भी सजा सकते हैं।

Next: जाने संस्कृत में बंदर को क्या कहकर पुकारते हैं

Find out More..