पार्लर जाने का नहीं है समय ? घर में ही बनाएं नेचुरल फेशियल

पार्लर जाने का नहीं है समय ? घर में ही बनाएं नेचुरल फेशियल

Date: Aug 02, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

नेचुरल फेशियल

बढ़ती उम्र में अपनी स्किन को चमकदार और जवां बनाए रख सकती हैं, जिसमें से एक है फेशियल। पार्लर में फेशियल ट्रीटमेंट थोड़ा महंगा होता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ नेचुरल चीजों की मदद से आप घर में खुद से ही कैसे फेशियल बना सकती है।

एलोवेरा फेशियल

कच्चे दूध और नींबू का रस मिक्स कर चेहरे को साफ कर लें। गुलाबजल को चेहरे पर स्प्रे करें|  सूखने के बाद पके चावल को हाथ से मैश कर पेस्ट बना लें। इसमें बादाम पीसकर डालें। हल्के हाथों से स्क्रब करें। मिल्क बेस्ड क्रीम से मसाज करें। मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल में पुदीने का रस मिलाकर पेस्ट चेहरे पर लगाए| 

पपाया फेशियल

कच्चे दूध में संतरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। गेंदे के फूल को उबालें और ठंडा कर इस पानी को चेहरे पर स्प्रे करें। फ्रूट बेस्ड क्रीम से मसाज करें। पके पपीते के टुकड़े, शहद व भीगी मसूर दाल का पेस्ट बनाएं। चेहरे व गर्दन पर 15 मिनट लगाकर रखें, फिर धो लें।

कॉफी फेशियल

नारियल का तेल और कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। रोजमेरी वाटर से स्प्रे करें। कॉफी पाउडर में चीनी और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर स्क्रबिंग करें। शहद या कोई भी नेचुरल इंग्रेडिंट्स वाली क्रीम से मसाज करें। उसके बाद कॉफी और दही से तैयार पैक चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें।

बेसन का फेशियल

बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर मालिश करें। अब बेसन में हल्दी पाउडर और 1-2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर लगाएं। बेसन और पिसा हुआ ओट्स कॉर्न फ्लोर और कच्चा दूध मिलाकर स्क्रब करें,फेस पैक के लिए बेसन, नींबू का रस और मलाई को एक साथ अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी का फेशियल

मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर चेहरे की मालिश करें, अब मुल्तानी मिट्टी में हल्दी पाउडर, गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाए, स्क्रब के लिए मुल्तानी मिट्टी में कॉफी पाउडर या ओट्स पाउडर मिलाकर लगाएं, पैक के लिए स्टेप मुल्तानी मिट्टी में कच्चा दूध और चंदन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

Next: ब्यूटी क्वीन कीर्ति सुरेश का रॉयल साड़ी लुक देखकर फैंस हो गए दीवाने

Find out More..