कही ये चीजें फ्रिज में तो नहीं रखते आप ?

कही ये चीजें फ्रिज में तो नहीं रखते आप ?

Date: Aug 02, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

आलू

फ्रिज के कम तापमान में आलू में मौजूद स्टार्च शुगर में बदल सकता है। इससे ये स्वाद में थोड़ा मीठा हो सकता है, जिससे ये और भी अनहेल्दी हो जाता है, इसलिए इसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

प्याज

प्याज से गैस निकलती रहती है, जिससे इसके आसपास नमी बनी रहती है। इसलिए इसे स्टोर करने की जगह में एयर सर्कुलेशन अच्छा होना चाहिए, जो फ्रिज में बिल्कुल भी नहीं होता है।

शहद

फ्रिज में कम तापमान पर शहद के क्रिस्टल बन जाते हैं और ये जम जाता है। इसलिए शहद को हमेशा सामान्य तापमान पर ही बाहर रखें।

ब्रेड

ब्रेड को अधिकतर लोग फ्रिज में रखते हैं। इससे ब्रेड के ऊपर होने वाला मोल्ड जल्दी नहीं लगता है। लेकिन फ्रिज ब्रेड की सारी नमी खींच लेता है और इसे ड्राई बना देता है।

टमाटर

फ्रिज में टमाटर रखने से इसका फ्लेवर घट जाता है और ये कम तापमान के कारण गलना शुरू हो सकते हैं।

केला

फ्रिज में केला स्टोर करने से ये काले पड़ सकते हैं, गल सकते हैं और इसके पोषक तत्वों में कमी आ सकती है।

अचार

अचार में अक्सर विनेगर और नमक डाले जाते हैं, जिससे ये प्रिजर्वेटिव का काम करता है और लंबे समय तक खराब नहीं होता है। अचार को फ्रिज में रखने से फ्रिज की नमी में अचार के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

तरबूज

इन्हें फ्रिज के बाहर रखने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बरकरार रहते हैं। वहीं फ्रिज में रखने से इनका कलर, टेक्सचर और फ्लेवर खराब हो जाता है।

कॉफी

कॉफी फ्रिज में रखी सभी चीजों की सुगंध को बहुत जल्दी अब्सॉर्ब कर लेती है और साथ ही फ्रिज में रखने की वजह से बहुत जल्दी मॉइस्ट भी हो जाती है, जिससे उसका स्वाद खराब होने लगता है।

ऑलिव ऑयल

आपको फ्रिज में कभी भी ऑलिव ऑयल नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह सॉलिड हो जाता है और इसमें क्रिस्टल जमने लगते हैं.

Next: कब से शुरू हो रहीं शारदीय नवरात्रि, यहां जानिए इस बार क्या होगी मां जगदम्बा की सवारी

Find out More..