दही खाना या छाछ पीना, शरीर के लिए किसका सेवन ज्यादा बेहतर ?

दही खाना या छाछ पीना, शरीर के लिए किसका सेवन ज्यादा बेहतर ?

Date: Sep 17, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

किसमें कितनी कैलोरी ?

बता दें कि 100 ग्राम छाछ में 40 कैलोरी होती है जबकि 100 ग्राम दही में 98 कैलोरी होती है| 

किसमें कितने पोषक तत्व ?

छाछ में कैल्शियम, विटामिन बी12, जिंक, राइबोफ्लेविन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं दही में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी12, बी5, बी2, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते है| 

दही और छाछ में अंतर

दही में पानी कम होता है लेकिन जब दही से छाछ बनाई जाती है तो उसमें पानी मिलाया जाता है। छाछ बनाते समय दही को मथकर उससे मक्खन निकाला जाता है।

दही के फायदे

दही प्रोबायोटिक्स का एक बेहतरीन स्रोत है| दही में खूब सारा प्रोटीन होता है, जो मांसपेश‍ियों को मजबूत करने का काम करता है। दही खाने से ब्‍लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद म‍िलती है।

छाछ के फायदे

छाछ में लैक्‍टिक एस‍िड होता है, जो पाचन में मदद करता है और पेट को ठंडा रखा है।छाछ में फैट न के बराबर होता है। छाछ पीन शरीर हाइड्रेट रहता है। 

पाचन में कौन बेहतर ?

छाछ पचने में बहुत आसान होती है, जबकि दही पचाने में भारी होती है। आयुर्वेद की मानें तो दही सेहत के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन पचने में समय लगता है| 

शरीर के हाइड्रेशन के लिए

छाछ में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो वेट लॉस के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है|  

वेट लॉस में कौन ज्यादा मददगार ?

 छाछ की तुलना में दही में कैलोरी ज्यादा होती है। यह पचने में भी भारी होती है। ऐसे में वेट लॉस के लिए छाछ बेहतर रहता है, लेकिन अगर वजन बढ़ाना चाहते है रहे हैं तो दही का सेवन करना चाहिए| 

दोनों में कौन बेहतर?

आयुर्वेद में छाछ को ज्‍यादा फायदेमंद बताया गया है| छाछ दही से ही बनाई जाती है, लेक‍िन इसमें पानी होने के कारण इसका फर्मेटेशन इफेक्‍ट कम हो जाता है| 

Next: कैसरोल में रोटियां हों जाती हैं नम? तुरंत अपना लीजिए ये उपाय, रोटी रहेगी फ्रेश और सुपर सॉफ्ट

Find out More..