Friendship Day 2024: दोस्तों के साथ अपने दिन को मनाइए कुछ इस तरह से खास

Friendship Day 2024: दोस्तों के साथ अपने दिन को मनाइए कुछ इस तरह से खास

Date: Aug 03, 2024

By: Ankit Rawat, Bharatraftar

बचपन से लेकर बड़े होने तक हर उम्र और हर परिस्थिति में, दोस्त हमारे हर अच्छे-बुरे काम में हमारा साथ देते हैं।

दोस्ती एक ऐसा खूबसूरत रिश्ता है जो समान विचारों वाले लोगों के बीच का प्यार का सबसे बड़ा उदाहरण है।

हर साल दोस्तों के साथ बिताए लम्हों को याद करने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।

इस साल 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा।

इस दिन अपने सभी पुराने दोस्तों के साथ मिलकर डिनर पार्टी करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

अपने घर की छत पर मोमबत्तियों की रोशनी के बीच डिनर पार्टी का आयोजन करें।

फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पसंदीदा वीडियो गेम खेल सकते हैं।

आप दिन के समय क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो आदि जैसे आउटडोर खेलों का भी आनंद ले सकते हैं।

आप फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं।

पहाड़ी इलाकों में जाना चाहते हैं तो उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के शहरों का चुनाव करें।

फिल्मों के शौकीन हैं तो फ्रेंडशिप डे पर फिल्म देखने जाएं।

घर पर ही रहकर यादगार समय बिताना है तो प्रोजेक्टर की मदद से कमरे में ही फिल्म देखें। कोई ऐसी फिल्म जो आप बचपन में साथ में देखते हों।

कुछ नया करना चाहते हैं तो थीम पार्टी का आयोजन करें। रंगों वाली थीम पार्टी रख सकते हैं, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इसमें एक रंग चुनकर उसी रंग का खाना लाना होता है।

Next: जाने संस्कृत में बंदर को क्या कहकर पुकारते हैं

Find out More..