रोजाना कितने ग्लास जूस पीना चाहिए ?

रोजाना कितने ग्लास जूस पीना चाहिए ?

Date: Aug 06, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

फलों का जूस

 फ्रूट जूस में फ्रूक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए ज्यादा जूस का सेवन कुछ मायनों में फायदेमंद नहीं होता है। ऐसे में सवाल यह है कि रोजाना कितने गिलास जूस पीना फायदेमंद रहेगा  ? 

फ्रूट्स जूस का असर

जूस में फ्रूक्टोज की मात्रा भी ज्यादा होती है , इसलिए जूस का ज्यादा सेवन कुछ मामलों में शरीर के कई अंगो पर असर डाल सकता है।

डायबिटीज और गैस्ट्रिक के मरीज

खासकर डायबिटीज के मरीजों को तो यह बिल्कुल भी ज्यादा नहीं पीना चाहिए। वहीं ज्यादा फ्रूट जूस लेने से मसूड़ों में कीड़ें लगने लगते हैं। ये कीड़े लिवर को सही तरीके से हाइड्रेट नहीं रख पाएगा। इस कारण जो गैस्ट्रिक के मरीज हैं, उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

कितना जूस रोज पीना चाहिए ?

एक वयस्क इंसान को एक दिन में एक गिलास से ज्यादा जूस नहीं पीना चाहिए। अगर इससे ज्यादा जूस पीते हैं तो इसका शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर कई दिनों तक आप रोजाना दो-तीन गिलास जूस पीते हैं तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।

खाली पेट जूस पीना

एकदम सुबह खाली पेट जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है, इसलिए कुछ खाना खाकर ही जूस का सेवन करें। आमतौर पर दोपहर के वक्त जूस का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

जूस की जगह क्या खाएं ?

अगर आप फ्रूट जूस के ज्यादा शौकीन हैं तो इसमें जो पल्प निकलता है उसे छाने नहीं बल्कि पूरा खा जाएं। इससे फाइबर की मात्रा बढ़ जाएगी जिससे फ्रूक्टोज जल्दी नहीं एब्जॉर्ब होगा।

Next: ब्यूटी क्वीन कीर्ति सुरेश का रॉयल साड़ी लुक देखकर फैंस हो गए दीवाने

Find out More..