चेहरे के ग्लो के लिए बर्फ वाला पानी किसी वरदान से कम नहीं

चेहरे के ग्लो के लिए बर्फ वाला पानी किसी वरदान से कम नहीं

Date: Oct 02, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

चेहरे का ग्लो

नियमित रूप से बर्फ का पानी इस्तेमाल करने पर त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरे का ग्लो बढ़ता है|

फ्रेश लुक

बर्फ का पानी चेहरे से सूजन कम करके फ्रेश लुक देता है। अगर चेहरे पर थकान दिखे तब भी बर्फ के पानी से चेहरा धोकर फ्रेशनेस पाई जा सकती है।

टाइट पोर्स

बर्फ का पानी त्वचा के रोम छिद्रों को छोटा करने में मदद करता है। इससे राेम छिद्र साफ रहते हैं और पिंपल्स, झाइयां आदि स्किन प्रॉब्लम भी दूर होती हैं है| 

चेहरे से तेल कम करे

अगर आपकी त्वचा ऑइली है तो बर्फ के पानी से बार-बार चेहरा धोएं। इसके अलावा सनटैन हो जाने की स्थिति में होने वाली जलन और त्वचा के सांवलेपन को कम करने में भी यह पानी काफी इफेक्टिव हो सकता है।

सूजन कम करे

जब आप अपने चेहरे पर नियमित रूप से बर्फ लगाते हैं, तो आप फैली हुई रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ते हैं, जिससे सूजन कम हो जाती है। इसलिए, यह आंखों के नीचे सूजन को कम करने में मदद करता है।

ब्लड सर्कुलेशन

ठंडा पानी चेहरे में ब्लड के फलो को स्टिमुलेट कर सकता है, जो सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद कर सकता है और आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है|

कैसे करें इस्तेमाल?

एक बर्तन में सादा पानी डालें और उसमें एक ट्रे आइस क्यूब्स डाल दें। बर्फ को पूरी तरह सादे पानी में घुल जाने दें। इस पानी का इस्तेमाल चेहरा धोने के लिए करे या चेहरे को इसमें डुबोकर रखे| 

Next: सर्व पितृ अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नाराज होती हैं मां लक्ष्मी

Find out More..