जीवन में चाहिए खुशहाली तो घर से तुरंत बाहर कर दें ये चीजें

जीवन में चाहिए खुशहाली तो घर से तुरंत बाहर कर दें ये चीजें

Date: Aug 17, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में कई तरह की समस्या का समाधान दिया गया है। जब हम चीजों को करते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान नहीं रखते हैं तो इनके परिणाम भी काफी नकारत्मक होते हैं। इन चीजों को घर से बाहर निकालकर आप अपने घर और जीवन में खुशहाली वापस ला सकते हैं।

जंग लगी हुई चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर पर ऐसी चीजें हैं जिनमें जंग लगी हुई है तो आपको इन्हें तुरंत ही घर से बाहर निकल देना चाहिए। इस तरह की चीजों के घर पर होने की वजह से आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। केवल यहीं नहीं, लड़ाई-झगड़े भी काफी हद तक बढ़ सकते हैं।

बंद पड़ी घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर कभी भी बंद पड़ी हुई घड़ी को नहीं रखना चाहिए। अगर आप बंद पड़ी घड़ी को अपने घर पर रखते हैं तो ऐसे में निगेटिविटी बढ़ सकती है। घर में बंद घड़ी रहने पर परिवार के सदस्यों में तनाव भी बढ़ा हुआ रहता है।

कांटेदार पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर कभी भी कांटेदार पौधा जैसे कैक्टस नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है।

मेन गेट के बाहर कूड़ादान

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के मेन गेट के बाहर कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और आपको मानसिक बीमारियां भी हो सकती है।

गंदा पानी

अगर आपके घर में गंदा पानी जमा होता है तो इससे देवी लक्ष्मी रूठ जाती है और उनकी कृपा आप पर नहीं हो पाती है।

Next: ब्यूटी क्वीन कीर्ति सुरेश का रॉयल साड़ी लुक देखकर फैंस हो गए दीवाने

Find out More..