आंखो पर लगे चश्मे को हटाना हैं तो आज ही डाइट में शामिल करें ये चीजें

आंखो पर लगे चश्मे को हटाना हैं तो आज ही डाइट में शामिल करें ये चीजें

Date: Aug 24, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

खट्टे फल

खट्टे फल आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं| विटामिन सी के अलावा इसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन दोनों से भरपूर होती हैं| पालक, गोभी, कोलार्ड्स, गाजर जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल कर आंखों को हेल्दी रख सकते हैं।

अंडा

अंडा ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन का एक अच्छा सोर्स है। अंडे में विटामिन सी, विटामिन ई और जिंक जैसे गुण पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

नट्स

नट और फलियों में ओमेगा-3 के साथ ही विटामिन ई और फैटी एसिड भरपूर पाए जाते हैं, जो आंखों को उम्र से जुड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं| आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए अखरोट, काजू, मूंगफली और मसूर की दाल खा सकते हैं।

आड़ू

आड़ू में बीटा कैरोटीन होता है आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आड़ू फाइबर, विटामिन सी, जिंक, कॉपर जैसे पोषक तत्त्वों से भी भरपूर है जो कि आंखों के रेटिना के लिए अच्छा होता है और इन्हें अंदर से हेल्दी रखने में मददगार है|

गाजर

गाजर का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में सच में कारगर है। ये बीटा कैरोटीन से भरपूर है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाता है। गाजर विशेष रूप से बीटा कैरोटीन, फाइबर, विटामिन K1, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। 

कीवी

कीवी एक ऐसा फल है जो कि आपके आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है। कीवी में पिगमेंट ज़ेक्सैंथिन और ल्यूटिन होते हैं जो कि एक प्रकार से आई विटामिन हैं। इसके अलावा ये कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर हैं जो आंखों को होने वाले नुकसानों से भी बचाता है।

पपीता

पपीता खाना, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है। पपीते में विटामिन ए और सी होता है। साथ ही इसका पपैन एंटीऑक्सीडेंट्स, आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और इन्हें बीमारियों से बचाते हैं। 

फिश

मछली खाने से आंखों से जुड़ी समस्याएं कम करने में मदद मिल सकती हैं| फिश में ओमेगा -3 फैटी एसिड की जबरदस्त मात्रा होती है|

Next: ईशा देओल की तरह पहने एथेनिक ड्रेस, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Find out More..