लेदर खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल, असली और नकली लेदर में ये होता है फर्क

लेदर खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल, असली और नकली लेदर में ये होता है फर्क

Date: Sep 05, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

असली लेदर की पहचान

असली लेदर काफी मंहगा आता है। असली और नकली लेदर में फर्क न समझने वाले ज्यादातर लोग कई बार अनजाने में नकली लेदर की चीजें खरीद लेते हैं। कुछ आसान टिप्स ट्राई करके आप नकली और असली लेदर की मिनटों में पहचान सकते हैं|

खुशबू से पहचानें

लेदर आइटम की खुशबू से आप ओरिजनल लेदर की पहचान कर सकते हैं। असली लेदर को सूंघने पर इसमें से जानवरों की खाल की महक आती है। वहीं सिंथेटिक लेदर की खुशबू प्लास्टिक से मिलती-जुलती है।

लेदर पैटर्न

असली लेदर पर जानवरों की स्किन जैसी दरारें, सिकुड़न और निशान बने रहते हैं। साथ ही असली लेदर में कई छोटे-छोटे कंकड़ों जैसे उभार भी देखने को मिलते हैं। वहीं सिंथेटिक लेदर पूरी तरह से प्लेन होता है।

कटिंग पर दें ध्यान

जानवरों की चमड़ी से बने होने के कारण असली लेदर की कटिंग स्मूद नहीं होती है। असली लेदर के किनारे हल्के पतले या मोटे नजर आते हैं, वहीं नकली लेदर के एजेस पूरी तरह से बराबर होते हैं।

आग से चेक करें

आग की मदद से भी आप लेदर की ओरिजनेलिटी का पता लगा सकते हैं। इसके लिए लेदर आइटम्स के किनारों को आग के ऊपर ले जाएं। ऐसे में असली लेदर में जल्दी आग नहीं लगेगी और इसमें से बाल जलने की स्मैल भी आने लगेगी, वहीं नकली लेदर में तुरंत आग लग जाएगी|

वॉटर टेस्ट

असली और नकली लेदर की पहचान करने के लिए आप पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लेदर के ऊपर पानी की कुछ बूंदे डालें। इससे असली लेदर पानी को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेगा, वहीं नकली लेदर पर पानी जस का तस पड़ा रहेगा।

खींचकर देखना

असली—नकली चमड़े को पहचानने का आसान तरीका है उसे दबाकर या खींचकर देखना। अगर चमड़ा असली है तो इसमें सिकुड़न और खिंचाव नजर आएगा और अगर नकली है तो इस पर कोई फर्क नहीं दिखेगा।

सिलाई

असली लेदर की पहचान के लिए उसकी सिलाई देखना बहुत जरूरी होता है। चूंकि असली लेदर का पिछला हिस्सा बहुत खुरदुरा होता है और उसमें रेशे निकले होते हैं इसलिए इसमें सिलाई पास की जाती है। जबकि नकली लेदर के पीछे का हिस्सा भी चिकना रहता है।

चमड़े में छेद

असली—नकली लेदर की एक और बड़ी पहचान है कि असली चमड़े में बहुत छोटे-छोटे छेद होते हैं। ये बिल्कुल शरीर के रोमछिद्र जैसे दिखते हैं। वहीं नकली लेदर में छेद की जगह डिजाइन बनी होती है।

चमक

असली लेदर कभी भी ज्यादा चमकदार नहीं होता है। इसका ऊपरी भाग थोड़ा मुलायम होता है मगर चमक नहीं होती। जबकि नकली लेदर में काफी शाइनिंग होती है।

Next: ब्यूटी क्वीन कीर्ति सुरेश का रॉयल साड़ी लुक देखकर फैंस हो गए दीवाने

Find out More..