मैदे की जगह आटे का इस्तेमाल कर बनाएं ये डिशेज, स्वाद के हो जाएंगे दीवाने

मैदे की जगह आटे का इस्तेमाल कर बनाएं ये डिशेज, स्वाद के हो जाएंगे दीवाने

Date: Aug 20, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

मैदे से बनी चीजें

जो लोग खाने के शौकीन होते हैं तो कभी-कभी मैदे से बनी चीजें खा लेते हैं।लेकिन इसकी जगह आप आटे की बनी हुई ये चीजें भी खा सकते है और आपको अपना मन भी नहीं मारना पड़ेगा।

दाल पिट्ठी

इसे बनाने के लिए पहले गेहूं का आटा गूंथकर छोटी लोई बना लें। अब इसे फूल की शेप में काट लीजिए। अरहर की दाल को कुकर में आधा पका लें। उसके बाद ये गेहूं के आटे की लोई आधी पकी हुई दाल में डालकर पकाएं |

आटे के समोसे

इसे सिंपल समोसे की तरह ही बनाना है। बस मैदे की जगह गेंहू के आटे का इस्तेमाल करना है और आलू की जगह मटर-दाल पीसकर भरनी है। ये समोसे मैदे के समोसे से कई ज्यादा स्वादिष्ट होने वाले हैं।

आटे की मठरी

मैदे की मठरी की जगह इस बार आटे की मठरी ट्राई कीजिए। ये मैदे से ज्यादा कुरकुरी बनती है।

पैनकेक

गेहूं के आटे से भी टेस्टी पैन केक बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए गेहूं का आटा, अंडे, दूध और शहद से बनाएं। इसे गार्निश करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करें।

ठेकुआ

जिनके घरों में छठ नहीं होती है वो अपने दोस्तों के घर से आए हुए ठेकुआ जरुर खा लेते हैं। इसे आप गेहूं के आटे से बना सकते हैं। साथ ही ये चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते है|

Next: जाने संस्कृत में बंदर को क्या कहकर पुकारते हैं

Find out More..