दूध के साथ ये चीजें है जानलेवा, भूलकर भी न करें ये गलती

दूध के साथ ये चीजें है जानलेवा, भूलकर भी न करें ये गलती

Date: Aug 13, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

दूध

दूध कैल्शियम और प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है। इसे पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन कुछ चीजों को दूध के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं दूध के साथ किन फूड्स को खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

मछली

मछली और दूध दोनों ही प्रोटीन के बेहतरीन स्त्रोत होते हैं। इसलिए इन्हें साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है और उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, इन्हें साथ खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

खट्टे फल

नींबू, संतरे जैसे खट्टे फलों को खाने से पहले या बाद दूध न पिएं। ऐसा करने से पेट खराब हो सकता है और उल्टी होने जैसी परेशानी भी हो सकती है। दूध को पचने में समय लगता है और ऐसे में खट्टे फलों को खाने से पेट दर्द या उल्टी हो सकती है। इसलिए दोनों को खाने के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप दें।

दही

दूध और दही को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकते हैं। दही और दूध साथ में खाने से पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है, जिसमें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की समस्याएं शामिल हैं।

केला

दूध और केला साथ में बेस्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है, लेकिन अगर आपको पाचन से जुड़ी परेशानियां, जैसे- गैस या ब्लोटिंग की समस्या है, तो इन्हें साथ में न खाएं। इन्हें पचाने में काफी समय लगता है। इसलिए इन्हें साथ खाने से बचें।

गुड़

गुड़ को दूध के साथ कई लोग खाते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इस कॉम्बिनेशन को वर्जित बताया गया है। इसे साथ खाने से भी पेट खराब हो सकता है।

करेला

दूध पीने के बाद करेला नहीं खाना चाहिए, क्योंकि करेला और दूध का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हानिकार हो सकता है |

लहसुन-प्याज

दूध अगर आप पीते हैं तो उसके तुरंत बाद प्याज और लहसुन नहीं खाना चाहिए, क्योंकि प्याज-लहसुन और दूध का कॉम्बिनेशन सेहत पर बुरा असर डाल सकता है |

मूंग दाल

प्रोटीन से भरपूर यह दाल काफी सेहतमंद होती है। पायसम या खीर में इसे दूध के साथ मिलाया जाता है। लेकिन यह मेल पेट के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं है और बीमारियों का कारण बन सकती है।

Next: जाने संस्कृत में बंदर को क्या कहकर पुकारते हैं

Find out More..