पीरियड्स के दौरान होता है असहनीय दर्द, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

पीरियड्स के दौरान होता है असहनीय दर्द, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

Date: Sep 05, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

गरम दूध और हल्दी

रात को सोने से पहले गरम दूध में एक चुटकी हल्दी डालें और पीएं| हल्दी के गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं|

अदरक और शहद

अदरक का एक छोटा टुकड़ा उबालें और उसमें एक चम्मच शहद डालें| यह अदरक-शहद का मिश्रण पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करता है| अदरक सूजन कम करता है और शहद दर्द से आराम पहुंचाता है|

तुलसी की चाय

तुलसी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं|इसे तैयार करने के लिए कुछ तुलसी की पत्तियां पानी में उबालें और चाय की तरह पियें|

गर्म पानी

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने का सबसे आसान तरीका है गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल| हल्के गर्म पानी की बोतल को अपने पेट पर रखें| गर्मी से मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द कम होता है|

पुदीना और नींबू

पुदीना भी दर्द कम करने में मदद करता है| एक कप गर्म पानी में पुदीना की कुछ पत्तियाँ डालें और उसमें नींबू का रस मिलाएं| यह मिश्रण पीने से आपके पेट के दर्द से आराम मिल सकता है|

आराम और नींद

अच्छी नींद और आराम भी पीरियड्स के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं| आप 8-10 घंटे की पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचने की कोशिश करें|

हरी सब्जियां

पीरियड्स के दौरान खून की कमी की वजह से शरीर में आयरन की मात्रा कम हो सकती है। जिससे सुस्ती महसूस होती है। आप इस समस्या से राहत पाने के लिए हरी सब्जियां खा सकती हैं। 

कैल्शियम युक्त आहार

पीरियड्स दर्द को कम करने के लिए कैल्शियम से भरपूर आहार लें। इससे ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है। डाइट में आप दूध, पनीर, दही आदि ले सकती हैं।

अजवाइन

पीरियड्स के दौरान गैस की समस्या बढ़ जाती है, जिससे पेट में दर्द होता है। ऐसे में अजवाइन का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए अजवाइन में नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें|

पपीता

पीरियड्स के दौरान पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए डाइट में पपीता शामिल कर सकती हैं। इसे खाने से दर्द में भी आराम मिलता है और ब्लड का फ्लो भी सही हो सकता है।

डार्क चाॉकलेट

डार्क चॉकलेट फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। ये दर्द से राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

Next: सिंपल और अट्रैक्टिव 8 नई सुई धागा ईयररिंग्स डिजाइन

Find out More..