स्विट्जरलैंड घूमने का मन है लेकिन बजट नहीं, तो भारत के इन ‘मिनी-स्विट्जरलैंड’ में घूम आएं

स्विट्जरलैंड घूमने का मन है लेकिन बजट नहीं, तो भारत के इन ‘मिनी-स्विट्जरलैंड’ में घूम आएं

Date: Sep 30, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

खजियार

भारत के मिनी-स्विट्जरलैंड के रूप में जाना जाने वाला, खजियार डलहौजी के पास एक छोटा शहर है। खजियार हरी घास के मैदानों और घने जंगलों से घिरा हुआ है और यह अपने खूबसूरत मंदिरों के लिए भी जाना जाता है।

कश्मीर

जम्मू कश्मीर को भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है। कश्मीर का प्रमुख आकर्षक डल झील एक ऐसी जगह है, जो सर्दियों के दौरान जम जाती हैं। यहां घूमने के लिए श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम जैसे स्थल पर्यटकों के लिए एक बड़े आकर्षण हैं।

मणिपुर

 इस जगह को भी स्विट्जरलैंड के रूप में जाना जाता है। यहां की खूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर है। पर्यटकों के बीच तो यहां के कांगलेपाटी, लोकटक झील जैसी जगह काफी ज्यादा फेमस है। 

मुनस्यारी

मुनस्यारी को मिनी स्विट्जरलैंड के साथ-साथ उत्तराखंड की जान भी कहा जाता है। घने जंगल और बर्फीली चोटियों से घिरा ये हिल स्टेशन आपकी ट्रिप को शानदार बना सकता है।

युमथांग वैली

सिक्किम में स्थित युमथांग वैली की वादियां भी स्विट्जरलैंड की वादियों से काफी ज्यादा मिलती-जुलती हैं। युमथांग वैली को फूलों की घाटी भी कहा जाता है।

कौसानी

उत्तराखंड में स्थित कौसानी हिल स्टेशन का नजारा वाकई में देखने लायक होता है। मंदिर से लेकर फॉल्स और गुफाओं तक एक से बढ़कर एक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

औली

उत्तराखंड में स्थित औली को भी मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। सर्दियों में ये जगह बर्फ से ढक जाती है और देश-विदेश से आए टूरिस्ट्स यहां पर स्कीइंग करना पसंद करते हैं।

Next: क्या होती है बबल टी, बनाने की विधि के साथ ही जान लीजिए फायदे और नुकसान

Find out More..