पीरियड्स से पहले होने वाला व्हाइट डिस्चार्ज, कितना नॉर्मल?

पीरियड्स से पहले होने वाला व्हाइट डिस्चार्ज, कितना नॉर्मल?

Date: Aug 05, 2024

By: Nitika Srivastava, Bharatraftar

व्हाइट डिस्चार्ज

पीरियड्स से पहले कई महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज होता है. जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. व्हाइट डिस्चार्ज का टाइमिंग और रंग इस बात पर निर्भर करता है कि, शरीर में कोई हार्मोन गड़बड़ तो नहीं है.

यीस्ट इंफेक्शन

आपको व्हाइट डिस्चार्ज कब हो रहा है और किस रंग का हो रहा है इस बात पर खास ध्यान रखें. यीस्ट इन्फेक्शन खराब हाइजीन या किसी और वजह से महिलाओं की वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज होता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट्स की मानें तो पीरियड्स से पहले या इसके तुरंत बाद हल्का-फुल्का व्हाइट डिस्चार्ज नॉर्मल माना जाता है. 

अगर हल्का है डिस्चार्ज

अगर व्हाइट डिस्चार्ज बिना किसी रंग का है और उसमें कोई बदबू नहीं है, और ये पीरियड्स के एक से दो दिन पहले शुरू हो रहा है तो इसमें परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.

ये भी है नॉर्मल

पीरियड से पहले होने वाला व्हाइट डिस्चार्ज अगर हल्के पीले रंग का है और हल्का चिपचिपा है, तो भी इसे नॉर्मल ही माना जाता है. 

पीरियड्स आने के संकेत

व्हाइट, स्मेल फ्री और पतला डिस्चार्ज पीरियड्स आने की और इशारा भी कर सकता है. 

अब बरतें सावधानी

अगर आपको कई दिनों से व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा है, और पीरियड्स नहीं आ रहे हैं तो, यहां आपको सावधानी बरतने की जरूरत है.

कारण

व्हाइट डिसचार्ज आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जिनमें से एक है तनाव, स्ट्रेस, यीस्ट इनफेक्शन और हार्मोंस में गड़बड़ी.

विटामिंस की कमी

अगर आपके शरीर में जरूरी विटामिन और न्यूट्रिशंस की कमी है, तो इस वजह से भी पीरियड्स से पहले काफी ज्यादा व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है.

Next: ईशा देओल की तरह पहने एथेनिक ड्रेस, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Find out More..