टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहनी 3 स्टार्स वाली जर्सी, फैंस हुए कन्फ्यूज, जानिए क्या है इसका कारण

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहनी 3 स्टार्स वाली जर्सी, फैंस हुए कन्फ्यूज, जानिए क्या है इसका कारण

Date: Aug 03, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

बीते दिन भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला वनडे मैच टाई रहा।

इस मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा करीब एक महीने बाद मैदान पर नजर आए।

फैंस ने श्रेयस अय्यर, केएल राहुल की वापस पर भी खुशी जताई, तो गौतम गंभीर की कोचिंग से अच्छे रिजल्ट की उम्मीद जताई।

लेकिन सभी का ध्यान टीम इंडिया की तीन स्टार्स वाली जर्सी पर था, जिसने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया।

श्रीलंका के खिलाफ जो जर्सी टीम इंडिया ने पहनी है, उसमें तीन सितारे बने हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तीन सितारे वनडे में भारतीय टीम की उपलब्धि को दिखाते हैं।  

जिसमें पहला सितारा भारतीय टीम के साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहला वनडे वर्ल्ड कप जीतने का प्रतीक है।

दूसरा सितारा साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम के दूसरी बार विश्व कप जीतने का प्रतीक है।

तो वहीं, तीसरा सितारा धोनी की कप्तानी में ही भारत के 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का प्रतीक है।

हालांकि, अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड या जर्सी निर्माता की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Next: आम की लकड़ियों से ही क्यों किया जाता है हवन ? जानिए साइंटिफिक कारण

Find out More..