Olympics 2024: ओलंपिक मशाल किसका प्रतीक है? हिंदू धर्म में ये किस बात को दर्शाता है

Olympics 2024: ओलंपिक मशाल किसका प्रतीक है? हिंदू धर्म में ये किस बात को दर्शाता है

Date: Jul 17, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

ओलंपिक खेल की शुरुआत मशाल जलाने के साथ होती है, जिसे ग्रीस में जलाया जाता है। ग्रीस में जलाई मशाल को एक मशालवाहक से दूसरे मशालवाहक तक पहुंचाया जाता है और आखिर में ये उस शहर में पहुंचता है, जहां खेल का आयोजन हो रहा हो।

क्यों जलाई जाती है ओलंपिक मशाल?

ओलंपिक खेलों में मशाल को सूर्य की किरणों से जलाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य की किरणों को बहुत पवित्र माना जाता था।

ओलंपिक मशाल क्या है?

ओलंपिक मशाल उन सकारात्मक मूल्यों की अभिव्यक्ति है जिसे मनुष्यों ने हमेशा अग्नि के प्रतीकवाद के साथ जोड़ा है। इस तरह से मशाल प्राचीन और आधुनिक खेलों के बीच की कड़ी बनाता है।

ओलंपिक का मशाल किसका प्रतीक है?

ओलंपिक मशाल को आशा, शांति और एकता का प्रतीक माना जाता है। ओलंपिक मशाल जलाने का अर्थ है ओलंपिक खेलों की शुरुआत करना।

हिंदू धर्म में मशाल किस बात को दर्शाता है?

अग्नि, वायु, जल, आकाश और पृथ्वी सृष्टि के इन पांच तत्वों में हिंदू धर्म में अग्नि का सबसे अधिक महत्व बताया जाता है।

अग्नि प्रभावशाली होने के साथ ही विनाशकारी शक्ति भी है। यह ऊर्जा, ताप और प्रकाश का प्रतीक है।

Next: नहीं पसंद आ रही आधार कार्ड में लगी डरावनी फोटो? आसान तरीकों से करें चेंज

Find out More..