होम/articles/india-costliest-vip-number-hr88b8888-sold-for-1-17-crore-haryana-auction

हरियाणा में VIP नंबर प्लेट की नीलामी में नया रिकॉर्ड: HR88B8888 की बोली 1.17 करोड़ रुपए तक पहुंची

हरियाणा में VIP नंबर प्लेट की नीलामी में नया रिकॉर्ड: HR88B8888 की बोली 1.17 करोड़ रुपए तक पहुंची
अन्य
27 Nov 2025, 10:47 am
रिपोर्टर : Ashish Bhardwaj

हरियाणा में VIP और फैंसी नंबर प्लेटों की लोकप्रियता एक बार फिर सुर्खियों में है। राज्य में आयोजित साप्ताहिक ऑनलाइन नीलामी के दौरान फैंसी नंबर HR88B8888 ने नया इतिहास रच दिया। इस नंबर की बोली 1.17 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जो अब तक देश में किसी भी वाहन नंबर के लिए लगाई गई सबसे बड़ी रकम मानी जा रही है।


यह खास नंबर चरखी दादरी ज़िले के बाढ़ड़ा क्षेत्र का है और बुधवार को हुई ऑनलाइन नीलामी में सबसे अधिक चर्चाओं में रहा। इस VIP नंबर के लिए न केवल भारी भीड़ उमड़ी, बल्कि बोली लगाने वालों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुल 45 आवेदकों ने इस एक ही नंबर के लिए आवेदन किया था, जिससे नीलामी का माहौल और प्रतिस्पर्धी हो गया।


नीलामी के दौरान हर राउंड में इस नंबर की कीमत बढ़ती रही और कुछ ही मिनटों में बोली करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच गई। अंततः HR88B8888 नंबर 1.17 करोड़ की रिकॉर्ड बोली के साथ नीलाम हुआ। अधिकारियों के अनुसार, यह हरियाणा ही नहीं बल्कि देश में अब तक की सबसे महंगी नंबर प्लेट बन गई है।



इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.