SAT, 27 DECEMBER 2025

Shilajit In Winters: Stamina Boost के अलावा Shilajit के हैं और भी ज़बरदस्त फायदे, सर्दियों में करता है कई कमाल के काम

news image
स्वास्थ्य
16 Dec 2025, 08:08 pm
88 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Benefits of Shilajit in Winter: जैसे जैसे सर्दियाँ बढ़ रही है, वैसे ही लोग भागदौड़ भरे काम कम करके घर में ही रहने लगे हैं। और जो लोग मेहनत भरे काम कर रहे हैं, उन्हें जल्दी थकान हो जाती है। क्योंकि शरीर की एनर्जी का एक बड़ा हिस्सा अब इस सर्दी में शरीर को गर्म रखने में खर्च हो रहा है। ऐसे में लोग एक ऐसे विकल्प की खोज में हैं, जो शरीर के एनर्जी लेवल को बढाए और गर्मी भी दे।

इसी वक़्त मार्केट में शिलाजीत की डिमांड भी बढ़ने लगी है। शिलाजीत शरीर में थकान कम करती है और एनर्जी बढाती है। लेकिन इसके सिर्फ ये ही फायदे नहीं है। आम तौर पर लोगों को लगता है कि शिलाजीत सिर्फ पुरुषों के खाने की चीज़ है और उनकी ताकत बढाती है। लेकिन ये सच नहीं है। शिलाजीत महिलाओं और बुजुर्गों पर भी उतनी ही लाभकारी होती है। ताकत बढ़ाने के अलावा खून, मसल्स, एनर्जी जैसी कई चीज़ों पर ये प्रभावी होती है। आइये जानते हैं, सर्दियों में शिलाजीत खाने के क्या क्या फायदे होते हैं-

1. थकान कम और एनर्जी लेवल बढ़ना :-रोज़ सुबह शिलाजीत का सही मात्रा में सेवन करने से थकान (Chronic Fatigue) होने की दिक्कत में कमी आती है। शिलाजीत में मौजूद तत्व माइटोकॉन्ड्रिया के लिए फायदेमंद होते हैं, जिससे शरीर में ATP (Adenosine Tri-Phosphate) का प्रोडक्शन बढ़ता है। इसके सेवन से कसरत के दौरान भी जल्दी थकान नहीं होती है। (Improve Mitochondria and ATP Production)

2. टेस्टोस्टेरोन और स्टैमिना बूस्ट :-शिलाजीत का सेवन शरीर में एनर्जी और टेस्टोस्टेरोन के लेवल्स को बढ़ाता है। (Testosterone and Stamina Boost) ये बूस्ट खिलाडियों व पहलवानों और जिम करने वालों के बहुत ज़रूरी और फायदेमंद होता है। लगातार सेवन से शरीर में नयी ऊर्जा का संचार होता है। टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ने से पुरुषों में स्पर्म काउंट और मोटिलिटी बढती है। साथ ही, इनफर्टिलिटी की समस्या भी कम होती है।

3. दिमाग को बचाव :-शिलाजीत में मौजूद फुल्विक एसिड (Fulvic Acid) दिमाग को नुकसान पहुँचाने वाले प्रोटीन्स को रोकता है। (Prevents Alzimer, Dementia and Cognitive Disorder) इसमें न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो अल्जाइमर, डिमेंशिया और कॉग्निटिव डिसऑर्डर का रिस्क कम करते हैं। इसका सेवन न्यूरोइन्फ्लेमेशन कम करता है और न्यूराइट ग्रोथ बढ़ाता है।

4. इम्युनिटी और एंटीऑक्सीडेंट इफ़ेक्ट :-शिलाजीत में Anti-Inflamatory और Antioxdent गुण होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को सुधारते हैं। सर्दियों में रोज़ शिलाजीत का सेवन सर्दी-ज़ुकाम की समस्या में फायदा करता है। साथ ही, इसके सेवन से शरीर में बलगम कम होता है।

5. बोन हेल्थ और ऑस्टियोपोरोसिस :-(Lowers Osterporosis)मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन की कमी से हड्डियों की शक्ति कम होने लगती है और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या बढती है। साथ ही, कई बार हार्मोनल असंतुलन और एनर्जी की कमी होने लगती है। शिलाजीत के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या पर विराम लगता है, और हार्मोनल असंतुलन भी ख़त्म होता है। (Reduces Hormonal Imbalance)

6. अन्य फायदे :-(Anti-Aging)शिलाजीत में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज होती है, जो बढती उम्र का प्रभाव कम रखती है। (Anti Stress and Anti Anxiety) इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी में भी काफी हद तक कमी आती है। साथ ही, एलटीट्यूड सिकनेस (Altitude Sickness) जैसी दिक्कतों में भी फायदा मिलता है। इसके साथ ही ब्लड शुगर लेवल कण्ट्रोल में आता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। (Improves Blood Circulation) इसके अलावा बढती उम्र में होने वाले जोड़ों के दर्द को भी शिलाजीत घटाती है।

ध्यान दें कि शिलाजीत के कई पारंपरिक और मेडिकल फायदे हैं, लेकिन हर व्यक्ति के लिए इसके सेवन के नियम अलग अलग हैं। शिलाजीत को कब लिया जाये, कैसे लिया जाये, किसके साथ लिया जाये, कितनी मात्रा में लिया जाये, हर चीज़ शरीर के अनुसार होती है। इसलिए इसका सेवन करने के लिए किसी अनुभवी चिकित्सक से सलाह ज़रूर लें।

नोट :- उपरोक्त जानकारी सामान्य तथ्यों पर आधारित है। यह चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए अनुभवी चिकित्सक से परामर्श लें।

भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता, ना ही किसी चीज़ के लिए ज़िम्मेदार है।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.