सोने को भी मात दे रहा है गाय का ये खजाना! कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

सोने को भी मात दे रहा है गाय का ये खजाना! कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
आर्टिकल
14 Mar 2026, 07:55 pm
रिपोर्टर : Dushyant

क्या आप जानते हैं कि बूचड़खाने में फेंका जाने वाला एक छोटा-सा पत्थर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने से भी ज्यादा कीमती साबित हो रहा है? जी हां, हम बात कर रहे हैं गाय की पथरी (Cow Bezoar या Ox Gallstone) की, जिसे चीनी भाषा में 'नियु ह्वांग' (Niu Huang) कहा जाता है। यह ख़ास और दुर्लभ पत्थर गाय के पेट में बनता है और सिर्फ मुट्ठी भर चुनिन्दा गायों में ही पाया जाता है।

(Cow Bezoar Price) अब ज़रा एक बार सोचिए – एक छोटा-सा 10 ग्राम का पत्थर का टुकड़ा लाखों रुपये में बिक रहा है, और ऐसा है भी। और ये सोना या हीरा नहीं है। हाल ही की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाय की अच्छी क्वालिटी वाली नेचुरल पथरी की कीमत प्रति ग्राम 150 से 250 डॉलर (करीब 13,000 से 25,000 रुपये) तक पहुंच चुकी है, जबकि इसकी कुछ खास किस्में हजारों डॉलर से ज्यादा तक की कीमत में बिकती है। यानी सोने की मौजूदा कीमत को भी पीछे छोड़ देती है। चीन और हॉन्ग-कॉन्ग के बाजार में यह Cow Bezoar अब 'मीट इंडस्ट्री का सबसे महंगा बाय-प्रोडक्ट' बन चुका है।

क्यों इतनी खास है ये पथरी? 

(Traditional Chinese Medicine) चाइना की पारंपरिक दवाओं को बनाने में सदियों से गाय की पथरी का इस्तेमाल हो रहा है। माना जाता है कि इससे बनी दवाइयां स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां और लीवर की समस्याओं के इलाज में चमत्कारी असर दिखाती है। खासतौर पर चाइना की 'अंगोंग नियुह्वांग वान' जैसी इमरजेंसी दवाओं का भी इसका इस्तेमाल खास तौर पर होता है। 2020 में कोविड महामारी के बाद से तो हेल्थ को लेकर जागरूक रहने वाले लोगों में इसकी मांग आसमान छू रही है, जिससे इस पत्थर की कीमतें भी रॉकेट की तरह उछल गईं हैं।

भारत में भी बूचड़खानों से मिलने वाली यह पथरी स्मगलिंग और Illegal व्यापार का हिस्सा बन चुकी है, और इसकी वजह है इसका प्राकृतिक रूप से कम मिलना। यह पथरी आम तौर पर बहुत ही कम गायों में मिलती है। इसका मिलना इतना ही दुर्लभ है, इसलिए इसकी कीमतें ज्यादा है और इसकी तस्करी होती है।

क्या पता, अगली बार जब गाय को पथरी की समस्या हो, तो उसमें छिपा 'सोना' बाहर आ जाए! प्रकृति के ऐसे रहस्य सच में हैरान कर देते हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.