रोज़ डे से वैलेंटाइन डे तक का रोमांटिक कैलेंडर! आखिर क्यों मनाया जाता है Valentine's Day

Why Valentine's Day is Celebrated: फरवरी आते ही बाजारों में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। हर तरफ चॉकलेट, फूल, टेडी और प्रेमी जोड़े नजर आते हैं। वैलेंटाइन-डे बस एक दिन का इवेंट नहीं है, बल्कि पूरे एक हफ्ते मनाये जाने वाला त्योहार है, जिसकी शुरुआत रोज़ डे (7 फरवरी) से होती है और इसके बाद प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और अंत में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। हर दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है, पहले दिन गुलाब देकर प्यार का इज़हार करने से लेकर साथ निभाने का वादा और धीरे-धीरे रिश्ते को गहरा करने तक।
बता दें कि 5वीं सदी के अंत में पोप ने Saint Valentine की याद में वैलेंटाइन डे की शुरुआत की थी। Saint Valentine ने विवाह पर लगाए गए प्रतिबंध का विरोध कर गुप्त रूप से प्रेमी जोड़ों का विवाह कराया। इसी वजह से वैलेंटाइन-डे प्रेम और समर्पण के तौर पर मनाया जाता है। कहते हैं कि Saint Valentine ने अपना पूरा जीवन ही प्रेम की रक्षा के लिए दे दिया था, और इसी वजह से वे सच्चे प्रेम के प्रतीक बन गए।
समय के साथ यह परंपरा पूरे विश्व में फ़ैल गयी। धीरे-धीरे हमारे देश के लोगों ने भी इसे अपना लिया। वैलेंटाइन-डे के पूरे हफ़्ते में लोग सिर्फ़ रोमांटिक प्रेम ही नहीं, बल्कि दोस्ती, एक-दूसरों का साथ और खुद से प्रेम को भी सेलिब्रेट करते हैं। यह समय लोगों को मौका देता है खुद से और अपने प्रियजनों से प्रेम जताने का, अपनी भावना व्यक्त करने का। धीरे-धीरे लोगों ने इसे सांस्कृतिक आयोजन के रूप में मनाना शुरू कर दिया। समय के साथ, हर दुकान पर इससे जुड़े गिफ्ट्स मिलने लगे और “पिंक” थीम या “लवर्स” थीम पर कई इवेंट्स भी होने लगे, जिससे लोगों में उत्साह बढ़ा और लोग इसकी ओर ज्यादा आकर्षित होने लगे।
वैलेंटाइन का पूरा हफ़्ता रोज़ की आम जिंदगी से थोड़ा समय निकाल कर खुद से और अपने से जुड़े लोगों से प्यार व कद्र जताना और एक यादगार और रोमांटिक पल जीने के लिए मनाया जाता है, जो हमें प्रेम की भावना का सम्मान करने की याद दिलाता है।
कंटेंट - कृति कुमारी
इस लिंक को शेयर करें

