दुनिया का वो देश जहां कभी नहीं होती रात? तो कभी उगता ही नहीं सूरज

दुनिया का वो देश जहां कभी नहीं होती रात? तो कभी उगता ही नहीं सूरज
आर्टिकल
08 Apr 2026, 04:40 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Amazing Facts: नॉर्वे अपने सुंदर और विचित्र नॉर्दन लाइट्स से पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों से लेकर यहां की झीलों तक, सब कुछ प्रकृति की सबसे खूबसूरत रचना मानी जाती है। यही नहीं, नॉर्वे में एक समय ऐसा भी होता है जब वहां सूरज का नमोनिशान नहीं होता और चारो तरफ चांदनी छाई रहती है? यही नहीं, गर्मियों में यहां सूरज कभी नहीं ढलता।

क्यों है नॉर्वे का मौसम इतना अलग?

नॉर्वे एक छोटा सा देश है जो आर्कटिक ओसियन के पास बसा है। इसकी कुल जनसंख्या 5.65 मिलियन है। सर्दियों में, नॉर्वे के कई हिस्से खासकर स्वालबार्ड में सूरज नहीं निकलता है जिससे यहां दिन भी रात का अनुभव होता हैं और यहां अंधेरा 2 से 3 महीनों तक रहता है।

ये इसलिए होता है क्योंकि हमारी पृथ्वी 23.5 डिग्री झुकी हुई है और लगातार अपने अक्ष (Axis) पर घूमती है। सर्दियों के मौसम में नॉर्वे का उत्तरी हिस्सा सूरज की किरणों से दूर हो जाता है और स्वालबार्ड के साथ आस पास के हिस्से अंधेरे में घुल जाता है। इसके अलावा अलास्का, कनाडा, डेनमार्क और फिनलैंड जैसे देशों में भी कई महीनों तक रात रहती है।

यही नहीं, इस देश को 'लैंड ऑफ़ मिडनाइट सन' भी बोला जाता है। क्योंकि गर्मियों के मौसम में आर्कटिक ओसियन सीधा सूरज के सामने होता है और मई के अंत से लेकर जुलाई तक सूरज नहीं डूबता जिसके वजह से नॉर्वे के उत्तरी हिस्सों में हमेशा उजाला रहता है। (Land Of Midnight Sun)

तो फिर क्या करते हैं यहां के लोग ?

यहां के लोगों को अब इस समय की आदत सी पड़ गई है। इसलिए वे पहले से ही इसके लिए तैयार रहते हैं। नवंबर से फरवरी के महीनो में यहां के लोग अपना वक्त स्कीइंग, डॉग स्लेजिंग, समुद्र की तट के किनारे बैठना पसंद करते है और गर्मियों में वे ट्रैकिंग, कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज करके अपने दिन का आनंद लेते हैं। यही नहीं, इस महीने में यहां पर पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जाती है, जो इनकी आर्थिक और टूरिज़्म इंडस्ट्रीज को भी बढ़ावा देती।

कंटेंट- एकता शर्मा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.