दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान फ्लाइट में लगी आग: ज्यूरिख जा रहे थे 232 लोग

Delhi Airport Swiss Airlines flight fire: शनिवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट में एक स्विस एयरोप्लेन ने टेकऑफ के दौरान आग पकड़ ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्विस एयरलाइंस की ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट LX147 में टेकऑफ के दौरान कुछ तकनीकी खामियां आ गयी, जिसके चलते फ्लाइट का इंजन फेल हो गया और लैंडिंग गियर में आग लग गई। लेकिन पायलट ने सूझबूझ से तुरंत टेकऑफ को रोक दिया और तुरंत ही सभी यात्रियों को बाहर निकाल दिया गया। घटना के दौरान प्लेन में कुल 232 यात्री सवार थे, जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे।
घटना 26 अप्रैल की रात करीब 1:08 बजे हुई। जब विमान रनवे पर टेकऑफ के लिए आगे बढ़ रहा था, तभी उसके बाईं तरफ के लैंडिंग गियर से धुआं निकलता दिखा। पायलट ने तुरंत स्थिति को सँभालते हुए प्लेन को वहीं रोक दिया और एयरपोर्ट कण्ट्रोल ने तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी।
यात्रियों को रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड्स की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ, लेकिन प्लेन से उतरने के दौरान यात्रियों में मची हल्की भगदड़ से छह यात्री हल्के रूप से घायल हो गए। इन यात्रियों को इलाज के लिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि डॉक्टरों ने किसी की भी हालत गंभीर नहीं बताई गई।
स्विस एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि विमान एयरबस A330 था। एयरलाइन्स कंपनी की स्थानीय टीमें मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद कर रही हैं। इसके अलावा, एयरलाइंस की एक स्पेशल टीम जल्द ही दिल्ली पहुंचकर टेक्निकल फेलियर होने आग लगने के कारणों की जांच करेगी।
आपको बता दें कि हाल ही के दिनों में दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरोप्लेन के हादसे की यह दूसरी बड़ी घटना है। कुछ दिनों पहले भी टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान दो प्लेन के पंख आपस में टकरा गए थे, जिसके बाद दोनों विमानों को रोक दिया गया था।
इस लिंक को शेयर करें

