"ऊपर से ऑर्डर आता है कि अपराधियों को छोड़ दो, और छोड़ना पड़ता है" दिल्ली पुलिस SHO का खुलासा! – AAP ने रेखा गुप्ता सरकार पर बोला हमला

 "ऊपर से ऑर्डर आता है कि अपराधियों को छोड़ दो, और छोड़ना पड़ता है" दिल्ली पुलिस SHO का खुलासा! – AAP ने रेखा गुप्ता सरकार पर बोला हमला
दिल्ली
15 Mar 2026, 08:54 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Delhi CM Rekha Gupta Defending Criminals and Drug Dealers: दिल्ली में रेखा गुप्ता की नई सरकार बनने के बाद से ही वो किसी ना किसी विवाद का हिस्सा रही है। इस बार दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली पुलिस के एक थाना प्रभारी (SHO) का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रेखा गुप्ता की सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। वीडियो में एक SHO ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पुलिस तो अपनी कार्रवाई कर ड्रग डीलर्स और अपराधियों को गिरफ्तार करती है, लेकिन फिर उन्हें ऊपर से आदेश मिलता है, जिसके बाद उन्हें अपराधियों को छोड़ना पड़ता है। (Delhi Police SHO Video Viral )

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने यह वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया और रेखा गुप्ता की सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि दिल्ली में नशे का धंधा चल रहा है, क्योंकि सरकार इसे बचा रही है। विडियो में SHO ने कहा, “हम लोग इन्हें पकड़ते हैं, लेकिन फिर ऊपर से आदेश आ जाता है और हमें इन्हें छोड़ना पड़ता है, हमारे हाथ कटे हुए हैं।” इसी के साथ आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि नशे का ये बिज़नेस रेखा गुप्ता के सहारे से ही चल रहा है और ये खुलासा खुद पुलिस वाले ही कर रहे हैं। सरकार ने पुलिस के हाथ बांध दिए हैं, इसलिए अपराधी बेखौफ खुले घूम रहे हैं।

पार्टी को लोगों ने मांग की है कि इस मामले की पूरी निष्पक्ष तरीके से जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। AAP का कहना है कि रेखा गुप्ता के कार्यकाल में दिल्ली की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिसका सबूत यह वीडियो है।

हालांकि, फ़िलहाल तक रेखा गुप्ता, बीजेपी या दिल्ली पुलिस की ओर से इस वीडियो पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है। इस विडियो के बाद से दिल्ली में चल रहा राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है, जहां AAP लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है और हमला कर रही है।



एक्सपर्ट अब वीडियो की असलियत की जाँच कर रहे हैं। आम जनता में मुद्दा गरमा गया है और इस पर चर्चा तेज हो गयी है, और जनता कानून-व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठा रही है।CM Rekha Gupta Exposed

Addl SHO - हम लोग इनको (नशे के कारोबारी और अपराधियों को ) पकड़ते हैं तो CM से ऑर्डर आता और इन्हें छोड़ना पड़ जाता है , हमारे हाथ कटे हुए हैं

CM रेखा गुप्ता के संरक्षण में नशा और अपराध चल रहा है । ये खुलासा ख़ुद पुलिस अधिकारी कर रहे हैं pic.twitter.com/ebJ57Dy35W
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) March 15, 2026




इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.