राजकीय सम्मान के साथ आशा भोसले की अंतिम विदाई! ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गाकर सिंगर्स ने किया विदा

मनोरंजन
13 Apr 2026, 06:51 pm
रिपोर्टर : Dushyant
12 अप्रैल को हमेशा के लिए शांत हुई आवाज़ आशा भोसले का आज 13 अप्रैल की शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया। शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें मुखाग्नि दी गयी। बॉलीवुड के सिंगर्स ने उनकी विदाई पर उन्हीं का फेमस गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गाकर उन्हें विदा किया और महाराष्ट्र पुलिस ने उनके अंतिम संस्कार पर गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया।
आशा भोसले की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 बजे से उनके मुंबई वाले निवास स्थान कासा ग्रांडे में थी। वहां से उन्हें पूरे सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर अंतिम सलामी दी गयी।
अंतिम संस्कार करने से पहले कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की। राज ठाकरे, देवेन्द्र फडनवीस, एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, विवेक ओबेरॉय, आमिर खान और कईयों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस लिंक को शेयर करें

