धुरंधर 2 का जबरदस्त धमाका: सिर्फ 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ पार गयी कमाई, पुष्पा 2 के रिकॉर्ड की बराबरी

Dhurandhar 2 1000 Crore Worldwide Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बुलेट ट्रेन की रफ़्तार से पैसे छापने में लगी हुई है और रिलीज के सिर्फ सात दिनों में ही मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ, सबसे तेज 1000 करोड़ क्लब में पहुंचने के मामले में धुरंधर 2; पुष्पा 2 के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुकी है। मूवी ने सात दिनों में कुल 1006.50 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड अपने खाते में जमा कर लिए हैं।
सातवें दिन फिल्म ने भारत में नेट 47.70 करोड़ रुपये कमाए। मूवी का अब तक भारत में कुल नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ और ग्रॉस 744.58 करोड़ पहुंच गया है। ओवरसीज से भी 261.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन जोड़कर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1006.50 करोड़ हो गया है।
1000 करोड़ कलेक्शन की बात करें, तो धुरंधर 2 भले ही पुष्पा 2 के बराबर आ गई हो, लेकिन सात दिनों की कुल कमाई में अभी भी पीछे ही है। पुष्पा 2 ने सात दिनों में 1011.65 करोड़ कमाए थे, जबकि धुरंधर 2 ने 1006.50 करोड़ ही किए हैं।
हाँ, लेकिन धुरंधर 2 अब दुनिया की 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणवीर सिंह की एक्टिंग ने बड़े पर्दे पर एक्शन और रिवेंज की कहानी ने सिनेमाघरों में खासी भीड़ जुटाई है।
इस लिंक को शेयर करें

