TUE, 10 FEBRUARY 2026

गौरव खन्ना-अकांक्षा चमोला में अनबन की अफवाहें खत्म! आकांक्षा ने दी बड़ी गुड न्यूज, ट्रोलिंग पर भी दिया मजेदार जवाब

news image
मनोरंजन
30 Jan 2026, 07:06 pm
134 देखें
रिपोर्टर : Kriti Kumari

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Relations: बिग बॉस 19 के विनर और पॉपुलर टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में बनी हुई थी। अब उन्होनें उस पोस्ट का खुलासा करते हुए एक गुड न्यूज भी शेयर की है।


बताया जा रहा की कुछ दिनों पहले आकांक्षा चमोला ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था ''जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है।" इसके बाद से सोशल मिडिया पर हंगामा मच गया। लोंगो ने अटकलें लगानी शुरु कर दी कि उनके और उनके पति गौरव खन्ना के बीच खटपट चल रही है। वहीं कई लोगों का कहना है की वे अपनी पति के सफलता से जल रही है।


इन सब अफवाहों पर अब आकांक्षा चमोला ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सारी अफवाहों को ख़ारिज कर दिया। आकांक्षा ने साफ-साफ कहा की उनकी शादी अच्छी चल रही है और उन दोनों के बीच कोई अनबन नहीं चल रही है। आकांक्षा ने बताया कि वो पोस्ट गौरव से जुड़ा हुआ नहीं था। वो पोस्ट उनके फ्युचर प्रोजेक्ट के प्रमॉशन के लिए था। आकांक्षा चमोला ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी ने अपनी समझ के अनुसार उस लाइन का अलग मतलब निकाल लिया।


वहीं, मदरहुद के ट्रोलिंग के बारे में हँसते हुए कहा - मैं अभी ट्रोल क्वीन हूँ। मैं इस टॉपिक पर हमेशा ओपन हूं। गौरव ज्यादा गार्डेड हैं क्योंकि वे मेरी इमेज प्रोटेक्ट करना चाहते हैं। हमारी उम्र में ज्यादा फर्क नहीं है और वे मेरी सारी बातें समझते हैं। मैंने साफ कहा था कि मैं मदरहुड नहीं चुन रही और यह मेरी पर्सनल चॉइस है। मुझे ये किसी को एक्सप्लेन करने की जरूरत नहीं है।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.