खामोश हो गई जादुई आवाज़: आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन

Asha Bhosle Passed Away: बॉलीवुड और भारतीय संगीत जगत को आज एक बहुत बड़ा धक्का लगा है। अपने समय की मशहूर गायिका और करिश्माई आवाज़ की मालकिन आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 12 अप्रैल की दोपहर मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अपनी देह त्याग दी। सीने में इन्फेक्शन और थकान की शिकायत के चलते उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया था।
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रतीत सामदानी ने बताया कि आशा भोसले को मल्टी ऑर्गन फेलियर हुआ था। उन्हें पहले से कई मेडिकल समस्याएँ थी, जिस पर उनके कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनकी मौत हो गयी।
आशा जी के बेटे आनंद भोसले ने कहा कि उनके चाहने वाले और करीबी लोग सोमवार सुबह 11 बजे से उनके लोअर परेल स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। इसके बाद शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर राज्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आशा भोसले ने अपने जीवन में अलग-अलग भाषाओँ में 12,000 से अधिक गीत और गाने गाए थे। उनके गाए हुए ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘झुमका गिरा रे’ और ‘ये मेरा दिल, यार का दीवाना’ ‘ओ मेरे सोना रे’ जैसे एवरग्रीन गाने आज भी लोगों के घरों और मोबाइल्स पर बजते रहते हैं।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शंकर महादेवन, करण जोहर समेत कई हस्तियों ने गहरा शोक जताया है। जैकी श्रॉफ ने लिखा कि ‘आई’ मेरे मन में बहुत गहराई से उतरी हुई हैं। मुझे कभी भी ये महसूस नहीं होगा कि वे अब साथ नहीं हैं। मेरे लिए हमेशा अमर रहेंगी।
इस लिंक को शेयर करें

