'विरोश' की शादी फिक्स! रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे

'विरोश' की शादी फिक्स! रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे
मनोरंजन
23 Feb 2026, 06:18 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपनी शादी की तारीख और जगह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी की घोषणा की, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को 'विरोश की शादी' नाम दिया है। उनके फैंस ने उनकी जोड़ी को प्यार से 'विरोश' निकनेम (विजय + रश्मिका) दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी शादी को भी यही नाम दे दिया।

रश्मिका और विजय सोमवार सुबह उदयपुर एयरपोर्ट पर उतरे। दोनों स्टाइलिश लुक में नजर आए। रश्मिका कोट-पैंट में 'गर्ल बॉस' अंदाज में दिखीं, जबकि विजय अपनी नई मूंछों के साथ रौब जमाते नज़र आए। एयरपोर्ट पर आने के कुछ देर बाद ही दोनों सीधे होटल के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, शादी का समारोह ITC मोमेंटोज होटल में होगा, जो उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर कैलाशपुरी में स्थित है और अरावली पहाड़ियों के बीच बसा है। कपल ने शादी के लिए होटल की प्री-बुकिंग 24 से 26 फरवरी तक के लिए की है। मेहमान 24 फरवरी से चेक-इन शुरू करेंगे। रश्मिका और विजय ने अपनी शादी का प्रोग्राम प्राइवेट और छोटा रखा है, इसलिए उनकी गेस्ट लिस्ट में करीब 230 लोग ही शामिल हैं, जिनमें सिर्फ परिवारजन और बेहद करीबी दोस्त होंगे।

शादी में सख्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। खबर आ रही है कि शादी की सिक्योरिटी के लिए एक बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी को काम पर लगाया गया है। साथ ही, शादी में 'नो फोन' पॉलिसी लागू होगी, ताकि समारोह की कोई भी तस्वीर लीक न हो। रश्मिका और विजय ने शादी में परफॉर्म करने के लिए दिल्ली का एक फेमस बैंड भी बुलाया है और हैदराबाद का मशहूर वेडिंग प्लानर इस आयोजन को संभाल रहा है।

बता दें कि कपल ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में सगाई की थी और शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन भी होगा। दोनों के फैंस इस रोमांटिक जोड़े की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। 


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.